राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए कुल 8148 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 28 अप्रैल 2025 से 17 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सें संबंधित अधिक विवरण जैसे कि पात्रता, महत्वपूर्ण तिथि से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवारों को पूरे लेख पढ़ना होगा।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: पदों का विवरण
इस भर्ती में जनरल ड्यूटी (GD), चालक (Driver) और बैंड (Band) जैसे विभिन्न पद शामिल हैं, जिसका विवरण निम्न प्रकार है-
• नॉन टीएसपी क्षेत्र (GD/Driver/Band): 6939 पद
• टीएसपी क्षेत्र (GD/Driver/Band): 1209 पद
• कुल पद: 8148
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथि
• आवेदन शुरू : 28 अप्रैल 2025
• आवेदन की अंतिम तिथि : 17 मई 2025
• फॉर्म सुधार तिथि : 18 मई से 20 मई 2025
• परीक्षा (OMR आधारित) : जून / जुलाई 2025
• एडमिट कार्ड : परीक्षा से पहले जारी होंगे
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
• उम्मीदवार ने Rajasthan CET (10+2 स्तर) पास किया हो।
• 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होना चाहिए।
• ड्राइवर पद के लिए: 1 जनवरी 2026 तक एक वर्ष पुराना LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य।
आयु सीमा
• ड्राइवर पद (पुरुष): जन्म तिथि 02/01/1999 से पहले न हो
• ड्राइवर पद (महिला): जन्म तिथि 02/01/1994 से पहले न हो
• अन्य पदों के लिए (पुरुष): जन्म तिथि 02/01/2002 से पहले न हो
• अन्य पदों के लिए (महिला): जन्म तिथि 02/01/1997 से पहले न हो
• आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें। और फिर अपनी श्रेणीनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इन सबसे के बाद फॉर्म को प्रीव्यू देखें और सफलतापूर्वक फॉर्म जमा करें और अंतिम प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
भर्ता के आवेदन के लिए शुल्क विवरण
• सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹600
• एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹400
• फीस का भुगतान राजस्थान ई-मित्र केंद्र या ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) से किया जा सकता है।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के इच्छुक उम्मीवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह बेहतरीन अवसर है। जिससे संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिकव वेबासइट पर जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











