राजस्थान पुलिस ने राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2018 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। अगर आप राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती में शामिल होने जा रहे है तो ऑफिसियल वेबसाइट Recruitment2.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

आपको बता दें कि ये एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट पर 9 जुलाई से जारी कर दिए गये है। इसके लिए राजस्थान पुलिस ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी की है। बता दें कि पिछले महीने ही राजस्थान पुलिस ने कॉन्स्टेबल के 13142 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये थे। इन पदों पर 14 जून 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया गया था।
अगर आप राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती में शामिल होने जा रहे है तो इन स्टेप्स को फॉलों करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट Recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप-02
उसके बाद उम्मीदवार को एसएसओ आईडी के साथ लॉग इन करना होगा।
स्टेप-03
इसके बाद राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2018 से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-04
अब यहां से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications











