RBSE 10th Result 2023 Date and Time: अगले सप्ताह होगा आरबीएसई कक्षा10वीं रिजल्ट घोषित, देखें सही समय और तिथि

RBSE 10th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अगले सप्ताह यानी मई के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RBSE 10th Result 2023 Date and Time: अगले सप्ताह होगा आरबीएसई कक्षा10वीं रिजल्ट घोषित, देखें सही समय

राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 18 मई 2023 को शाम 8 बजे जारी कर दिया गया था। रिजल्ट की घोषणा में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या और पास प्रतिशत जारी किया गया था। पिछले कुछ दिनों से राजस्थान बोर्ड एक के बाद एक रिजल्ट जारी कर रहा है। बोर्ड द्वारा सबसे पहले 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था, उसके बाद 5वीं कक्षा का रिजल्ट और अब 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इसके बाद कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

RBSE 10वीं रिजल्ट 2023 समय और तिथि (RBSE 10th Result 2023 Date and Time)

जारी रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 12 लाख से अधिक है। सटीक तौर पर बताएं तो छात्रों की संख्या 12,55,385 है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र फिलहाल बेसब्री से अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि राजस्थान बोर्ड के ट्रेंड को देखते हुए छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया खबरों के मुताबिक रिजल्ट अगले सप्ताह जारी किया जा सकता है।

सूत्रों के हवाले से आई जानकारी के अनुसार आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 सोमवार 22 मई 2023 को जारी किये जाने की अधिक संभावनाएं है। उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के लिए अपने परीक्षा एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहें। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, जिला, जन्मतिथि, कक्षा और माता-पिता का नाम आदि विवरण दर्ज करना है।

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023: पिछले साल का पास प्रतिशत

वर्ष 2022 में आयोजित हुई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उस साल छात्रों का कुल पास प्रतिशत 82.99 फीसदी था। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 84.83 फीसदी और लड़कों का प्रतिशत 81.62 फीसदी था। उस साल भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन कर बाजी मारी थी।

रिजल्ट 2023 जारी करने के बाद देखना ये है कि इस साल का पास प्रतिशत पिछले साल की तुलना में कैसा रहता है और इस साल बाजी लड़के मारते हैं कि लड़कियां।

आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 वेबसाइट लिंक

1. rajresult.nic.in
2. rajeduboard.rajasthan.gov.in
3. rajasthan.indiaresult.com
4. digilocker.gov.in

RBSE 10th Result 2023 कैसे डाउनलोड करें

चरण 1: छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर 'आरबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2023' दिखाई देगा। दिए गए इस लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: नए खुले टैब में, लॉगिन विवरण दर्ज करें। जिसमें रोल नंबर,जन्मतिथि, जिला दर्ज करना है।
चरण 4: विवरण भरने के बाद सबमिट' पर क्लिक करें और आपका आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा
चरण 5: अपना आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
RBSE 10th Result 2023 Date and Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अगले सप्ताह यानी मई के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+