Punjab Board PSEB 8th Topper List 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8 के परिणाम जारी कर दिया है। 4 अप्रैल 2025 को मोहाली में दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर पंजार बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025 जारी किया गया। पीएसईबी 8वीं रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया गया।

पंजाब बोर्ड पीएसईबी 8वीं कक्षा परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक साइट pseb.ac.in पर अपने परिणाम देख सकेंगे। छात्र अपने बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर या नाम दर्ज करके अपने स्कोर देख सकते हैं। इसके लिए पहले उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं। पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा परीक्षा परिणामों में छात्र का नाम, रोल नंबर और प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक जैसे विभिन्न विवरण शामिल होंगे।
पीएसईबी कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025 के टॉपर्स कौन हैं?
इस वर्ष श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, होशियारपुर के पुनीत वर्मा ने पूर्ण अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदकोट की नवजोत कौर ने 100 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर है और गुरु नानक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर की नवजोत कौर ने 99.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
पंजाब बोर्ड पीएसईबी कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025 के अनुसार, इस वर्ष कक्षा 8वीं के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 97.30 प्रतिशत रहा। बता दें कि पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार 98.31% छात्र उत्तीर्ण हुए थे। इस वर्ष पास प्रतिशत में गिरावट आई है। मालूम है कि 2025 में पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ-साथ अपने समग्र योग में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अतिरिक्त पीएसईबी द्वारा कक्षा 5 के परिणाम भी साथ-साथ जारी करने की उम्मीद है।
पीएसईबी कक्षा 8वीं परिणाम 2025 आंकड़ें
पीएसईबी कक्षा 8वीं परिणाम 2025 आज 4 अप्रैल, शुक्रवार को जारी किए गए। इस साल कुल मिलाकर प्रदर्शन सराहनीय रहा है। पंजाब बोर्ड 8वीं परीक्षा 10,471 स्कूलों के 2,90,471 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और 2,82,627 पास हुए, यानी पास प्रतिशत 97.30% रहा। ये आंकड़े राज्य भर के छात्रों और शिक्षकों दोनों की लगन और कड़ी मेहनत को दर्शाते हैं।
कैसे चेक कर सकेंगे पंजाब बोर्ड पीएसईबी 8वीं क्लास रिजल्ट 2025?
पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं के अपने परिणाम देखने के लिए उत्सुक छात्रों के लिए प्रक्रिया सरल है। छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1- पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
चरण 2- पीएसईबी कक्षा 8 के परिणामों के लिए लिंक ढूँढें।
चरण 3- फिर अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
चरण 4- 'परिणाम खोजें' बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- उनके स्कोर स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
चरण 6- पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट डाउनलोड करें
चरण 7- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की एक प्रति प्रिंट करें।


Click it and Unblock the Notifications











