PSEB Class 5th Result 2025: पीएसईबी 5वीं रिजल्ट जारी, कैसे चेक करें अपने स्कोरकार्ड, देखें टॉपर, पास प्रतिशत

PSEB Class 5th Result 2025: पंजाब के क्लास 5वीं के बच्चें वार्षिक बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। आज विद्यार्थियों के इसी इंतजार को खत्म करते हुए, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 8 अप्रैल 2025 को कक्षा 5वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष 5वीं परीक्षा रिजल्ट का पास प्रतिशत 99.54% दर्ज किया गया।

पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें

पीएसईबी कक्षा 5वीं परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए सभी छात्र अपने पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट indiaresults.com पर देख सकेंगे। पीएसईबी 5वीं कक्षा रिजल्ट 2025 चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आवश्यक विवरणों को दर्ज करना होगा। इसके बाद ही वे आधिकारिक वेबसाइट पर पंजाब 5वीं कक्षा रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पीएसईबी 5वीं कक्षा रिजल्ट 2025 के तहत इस वर्ष विद्यार्थियों की पास प्रतिशत कुल 99.54% दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार, एक महत्वपूर्ण बदलाव के अंतर्गत वर्ष 2025 की परीक्षाओं के परिणाम ऑनलाइन पोस्ट नहीं किए गए, बल्कि सीधे स्कूलों के माध्यम से वितरित किए गए।

गौरतलब हो कि पीएसईबी 5वीं कक्षा 2025 परीक्षाएं बीते 7 मार्च 2025 से 13 मार्च 2025 तक की अवधि के लिए आयोजित की गई। राज्य भर से विभिन्न स्कूलों में सफलतापूर्वक परीक्षाओं का आयोजन किया गया। बता दें कि पीएसईबी कक्षा 5वीं परीक्षाओं में सरकारी और गैर-सरकारी दोनों स्कूलों के कुल 3,00,575 छात्रों ने भाग लिया।

पीएसईबी 5वीं कक्षा 2025 टॉपर्स

पीएसईबी 5वीं कक्षा रिजल्ट 2025 के तहत करीब 99.48 प्रतिशत छात्रों ने सफलतापूर्वक अपनी वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। पीएसईबी 5वीं कक्षा रिजल्ट 2025 की मानें तो होशियारपुर के पुनीत वर्मा ने पूर्ण स्कोर के साथ पीएसईबी कक्षा 5 में टॉप किया है। उसके बाद फरीदकोट की नवजोत कौर और अमृतसर की एक और नवजोत कौर का स्थान रहा। पीएसईबी ने कक्षा 8 के लिए भी परिणाम पहले ही घोषित कर दिए थे।

PSEB Class 5th Result 2025 क्या कहते हैं आंकड़ें?

पीएसईबी रिजल्ट के साथ जारी विस्तृत विवरण के अनुसार, परीक्षा में बैठने वाले 3,00,575 छात्रों में से 2,99,204 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। इस समूह में सरकारी स्कूलों के 1,94,740 छात्र और गैर-सरकारी संस्थानों के 1,04,464 छात्र शामिल हैं। इनमें लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। एक ओर जहां छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.55% रहा। वहीं लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.48% रहा। विशेष रूप से सरकारी स्कूलों की 94,209 लड़कियों में से 93,790 ने अपनी परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं और गैर-सरकारी क्षेत्र में लगभग 48,272 लड़कियों में से 48,054 सफल रहीं। इसके विपरीत लड़कों में 1,01,335 सरकारी स्कूल के छात्रों में से 100,849 और कुल 1,58,018 छात्रों में से 1,57,206 उत्तीर्ण हुए हैं।

पीएसईबी कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 आंकड़ें एक नजर में

  • परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्रों की संख्या- 3,00,575
  • परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों की संख्या- 2,99,204
  • सरकारी स्कूलों के छात्रों की संख्या - 1,94,740
  • गैर-सरकारी संस्थानों के छात्रों की संख्या - 1,04,464
  • लड़कियों का पास प्रतिशत - 99.55%
  • लड़कों का पास प्रतिशत - 99.48%
  • परीक्षा का कुल पास प्रतिशत - 99.54%

पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें

​पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 5वीं का परिणाम 8 अप्रैल 2025 को घोषित कर दिया है। यदि आप अपना परिणाम डाउनलोड करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें:​

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट indiaresults.com पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर 'Results' टैब पर क्लिक करें।​
चरण 3: कक्षा 5वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: आवश्यक जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।​
चरण 5: 'Submit' बटन पर क्लिक करने के बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: परिणाम देखें और डाउनलोड करें
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट ले लें।

PSEB कक्षा 5वीं री-वैल्यूएशन 2025 प्रक्रिया कब से शुरू होगी?

उन छात्रों या उनके अभिभावकों के लिए जो परिणामों की समीक्षा चाहते हैं, उन्हें बता दें कि बोर्ड पुनर्मूल्यांकन का विकल्प प्रदान करता है। पंजाब बोर्ड 5वीं कक्षा रिजल्ट 2025 से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध कर सकते हैं। पंजाब कक्षा 5वीं री-वैल्यूएशन की प्रक्रिया जल्द ही जारी की जाएगी। इसके साथ ही पीएसईबी पंजाब कक्षा 5वीं री-वैल्यूएशन की तिथियां भी जारी की जाएगी। इसमें PSEB कक्षा 5वीं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन पत्र जारी होने के बाद आवेदन करने के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

प्रत्येक छात्र के विस्तृत परिणामों में छात्र का नाम, परिणाम का नाम, बोर्ड का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि और विषयवार अंक जैसी बहुत सी जानकारी शामिल होती है। इसके अतिरिक्त, स्कूल जिला, कुल अंक, योग्यता स्थिति और कोई भी टिप्पणी भी सूचीबद्ध होती है, जो छात्र के प्रदर्शन का व्यापक अवलोकन प्रदान करती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विस्तृत परिणाम प्रमाण पत्र सीधे अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त करें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Punjab Board Class 5 Result 2025 declared! Check all details in Hindi including PSEB Class 5 scorecard, pass percentage and direct link at indiaresults.com.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+