PSEB 8th Class Result 2025: पंजाब बोर्ड के कक्षा 8वीं के छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। छात्रों के इसी इंतजार को खत्म करते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 4 अप्रैल, 2025 को पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की अंतिम परीक्षाओं के परिणाम सार्वजनिक रूप से जारी कर दिए हैं।

बोर्ड द्वारा पीएसईबी कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025 पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। छात्र पोर्टल पर अपने स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं। पीएसईबी क्लास 8वीं परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक पोर्टल pseb.ac.in के माध्यम से अपने रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर या नाम दर्ज करना होगा। इन विवरणों के साथ छात्र अपने प्रदर्शन की जांच कर सकते हैं।
इस वर्ष पीएसईबी कक्षा 8वीं परीक्षा में सफल विद्यार्थियों में पुनीत वर्मा ने सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करके टॉप किया है। उसके बाद नवजोत कौर ने 100% अंक प्राप्त किए तथा एक अन्य विद्यार्थी ने 99.83% अंक प्राप्त करके राज्य में टॉपर्स लिस्ट में अपना नाम सुनिश्चित किया है। इस वर्ष के टॉपर्स ने भावी अभ्यर्थियों के लिए एक प्रेरणादायी मानक स्थापित किया है।
गौरतलब हो कि पीएसईबी 8वीं रिजल्ट 2025 उन परीक्षार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण हैं, जिन्होंने बीते 19 फरवरी से 7 मार्च, 2025 तक प्रतिदिन एक ही पाली में आयोजित परीक्षाओं में हिस्सा लिया था और इसके बाद अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। परीक्षा अवधि में राज्य भर से अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में एकत्रित हुए, तथा प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई।
पीएसईबी पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 के अनुसार, इस वर्ष की परीक्षाओं में कुल मिलाकर 97.30% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया। यह छात्रों की लगन और कड़ी मेहनत को प्रतिविंबित करता है। बता दें कि इस साल 10,471 स्कूलों के कुल 2,90,471 परीक्षार्थियों ने कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 2,82,627 छात्र सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। यह पूरे बोर्ड में उच्चतम उपलब्धि को दर्शाता है। यह प्रदर्शन मीट्रिक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बनाए गए मजबूत शैक्षिक मानकों को को भी दर्शाता है।
कैसे डाउनलोड करें पीएसईबी कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025?
पीएसईबी कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025 आज आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। यहां बताए गए आसान चरणों के माध्यम से आप पीएसईबी कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025 (PSEB Class 8th Result 2025) को आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। पीएसईबी कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के चरण निम्नलिखित हैं:
चरण 1: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की आधिकारिक वेबसाइट http://www.pseb.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर "Results" या "परिणाम" सेक्शन को खोजें और उस पर क्लिक करें।
चरण 3: "PSEB Class 8th Result 2025" या "Middle Examination Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: अपना विवरण जैसे अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करें
चरण 5: इसके बाद "Submit" या "Get Result" बटन पर क्लिक करें।
चरण 6: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 7: आप इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें
चरण 8: भविष्य के लिए पीएसईबी क्लास 8वीं रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











