Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2023 Live Updates: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 23 जनवरी 2023 को भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी। इन 11 बच्चों में 6 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी और राज्य मंत्री डॉ मुंजपारा महेंद्रभाई भी उपस्थित रहेंगे। जबकि 24 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाल पुरस्कार 2023 के विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित इन बच्चों को कला, संस्कृति, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा।

महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शैक्षिक, में उनकी उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाएगा। यह बच्चे सामाजिक सेवा और खेल, जो राष्ट्रीय मान्यता के पात्र हैं।
प्रत्येक बच्चे और छात्र को एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्राप्तकर्ताओं को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है। चुने गए 11 बच्चों में से कुल छह लड़के और पांच लड़कियां आज पीएमआरबीपी पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 विजेता लिस्ट (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2023 Winner List)
विशाखापत्तनम की अलाना मीनाक्षी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2023 के लिए चुना गया है। अलाना मीनाक्षी को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा।
- Jan 23, 2023 10:29 AMखेल की श्रेणी में अलाना मीनाक्षी ने जीता पीएमआरबीपी 2023
- Jan 23, 2023 9:58 AMPMRBP Award 2023 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री पुरस्कार
- Jan 23, 2023 9:49 AMPMRBP Award 2023 Live Updates: विजेताओं को मिलेगा ये इनाम
- Jan 23, 2023 9:42 AMPMRBP Award 2023 Live Updates: इन्हें मिलेगा पुरस्कार
- Jan 23, 2023 9:38 AMPMRBP Award 2023 Live Updates: इन क्षेत्रों के लिए मिलेगा पुरस्कार
बता दें कि पिछले साल 24 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने 29 बच्चों को पीएमआरबीपी पुरस्कार से सम्मानित किया। छात्रों और बच्चों को इनोवेशन (7), समाज सेवा (4), शैक्षिक (1), खेल (8), कला और संस्कृति (6), और बहादुरी (3) श्रेणियों में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया था।
पिछले साल कुल 15 लड़कों और 14 लड़कियों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस वर्ष 2023 में कला और संस्कृति, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार समारोह विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











