PPC 2023 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 27 जनवरी को सुबह 11 बजे परीक्षा पे चर्चा 2023 कार्यक्रम के तहत छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत की। परीक्षा पर चर्चा 2023 कार्यक्रम नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया और दूरदर्शन पर इसका लाइव प्रसारण किया गया। इस साल करीब 38.80 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिनमें से 16 लाख से अधिक राज्य बोर्डों से हैं और 155 देशों से पंजीकरण किए गए हैं।

कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए शिक्षा मंत्रालय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज के ट्विटर हैंडल पर जा सकते हैं। इस कार्यक्रम का शिक्षा मंत्रालय द्वारा ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट education.gov.in पर सीधा प्रसारण किया गया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा 2023 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मीडिया को जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री प्रधान ने छात्रों को परीक्षा के तनाव को दूर करने में मदद करने के लिए परीक्षा पर चर्चा के महत्व पर प्रकाश डाला। मंत्री का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अनूठी और लोकप्रिय पहल ने छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाया है और उन्हें तनाव का प्रबंधन करने और स्वस्थ और फिट रहने में मदद की है।
आप अच्छा करेंगे तो भी हर कोई आप से नई अपेक्षा करेगा। चारों तरफ से दबाव होता है लेकिन क्या हमें इस दबाव से दबना चाहिए? ऐसे ही आप भी यदि अपनी एक्टिविटी पर फोकस रहते हैं तो आप भी ऐसे संकट से बाहर आ जाएंगे। कभी भी दबाव के दबाव में ना रहें। - पीएम मोदी
केवल परीक्षा के लिए ही नहीं हमें अपने जीवन में हर स्तर पर टाइम मैनेजमेंट को लेकर जागरूक रहना चाहिए। आप ऐसा स्लैब बनाइए कि जो आपको कम पसंद विषय है उसको पहले समय दीजिए... उसके बाद उस विषय को समय दीजिए जो आपको पसंद है। - पीएम
छात्र ये बात समझ कर चलें कि अब ज़िंदगी और जगत बहुत बदल चुका है। आज आपको डगर-डगर पर परीक्षा देनी है... इसलिए जो नकल करने वाला है वो एक-दो एग्जाम तो पार कर जाएगा लेकिन ज़िन्दगी कभी पार नहीं कर पाएगा। - पीएम
जो मेहनती विद्यार्थी है उसकी मेहनत उसकी जिंदगी में अवश्य ही रंग लाएगी। हो सकता है कोई नकल कर आपसे दो-चार नंबर ज्यादा ले जाएगा लेकिन वो कभी भी आपकी ज़िन्दगी की रुकावट नहीं बन पाएगा। आपके भीतर की ताकत ही आपको आगे ले जाएगी। - पीएम
पहले काम को समझिए... हमें भी जिस चीज की जरूरत है उसी पर फोकस करना चाहिए। अगर मुझे कुछ अचीव करना है तो मुझे स्पेसिफिक एरिया पर फोकस करना होगा... तभी परिणाम मिलेगा। हमें 'स्मार्टली हार्डवर्क' करना चाहिए, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे। - पीएम
जब एक बार आप इस सत्य को स्वीकार कर लेते हैं की मेरी एक क्षमता है और मुझे अब इसके अनुकूल चीजों को करना है... आप जिस दिन अपने सामर्थ्य को जान जाते हैं, उस दिन बहुत बड़े सामर्थ्यवान बन जाते हैं। - पीएम
हर मां-बाप अपने बच्चों का सही मूल्यांकन करें और बच्चों के भीतर हीन भावना को ना आने दें। आदतन आलोचना करने वालों पर ध्यान मत दीजिए... हमें अपना फोकस कभी छोड़ना नहीं चाहिए। मां-बाप से भी मेरा आग्रह है कि टोका-टोकी के जरिए आप अपने बच्चों को 'मोल्ड' नहीं कर सकते। - पीएम
सबसे पहले तो आपको यह निर्णय करना है कि आप स्मार्ट हैं या गैजेट स्मार्ट हैं... कभी-कभी आप खुद से ज्यादा स्मार्ट... अपने गैजेट को मान लेते हैं और गलती वहीं से शुरू होती है। आप जितना स्मार्टली गैजेट का इस्तेमाल करेंगे उतने ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। - पीएम
परिवार के लोगों को बहुत अपेक्षाएं होना बहुत स्वाभाविक है और उसमें कोई गलत भी नहीं है, लेकिन अगर परिवार के लोग अपेक्षाएं सोशल स्टेटस के कारण कर रहे हैं तो वो चिंता का विषय है। - पीएम
हम दिन-रात हम कॉम्पिटिशन के भाव में जीते हैं... हम अपने लिए जियें... अपने में जियें... अपनों से सीखते हुए जियें। सीखना सबसे चाहिए लेकिन अपने भीतर के सामर्थ्य पर भी बल देना चाहिए। एक एग्जाम के कारण जीवन एक स्टेशन पर रुकता नहीं है। - पीएम
सिर्फ परीक्षा के लिए ही नहीं, जीवन में टाइम मैनेजमेंट के प्रति हमें जागरूक रहना चाहिए। आप घर में अपनी मां को काम करते हुए देखिए, उनका टाइम मैनेजमेंट परफेक्ट होता है। आपको माइक्रो मैनेजमेंट करना है कि किस विषय को कितना टाइम देना है। - पीएम
दुनिया की सबसे पुरातन भाषा जिस देश के पास हो उस देश को गर्व होना चाहिए। UN में मैंने जानबूझ कर कुछ तमिल भाषा से जुड़ी बातें बताई क्योंकि मैं दुनिया को यह दिखलाना चाहता था कि दुनिया की सबसे पुरानी भाषा हमारे पास है। - पीएम
जो मेहनती विद्यार्थी है, उसकी मेहनत जिंदगी में ज़रूर रंग लाएगी। हो सकता है कोई नकल कर आपसे दो-चार नंबर ज्यादा ले आये, लेकिन वो कभी आपकी ज़िंदगी की रुकावट नहीं बन पाएगा। आपके भीतर की ताकत ही आपको आगे ले जाएगी, हमें शॉर्टकट की ओर नहीं जाना चाहिए। - पीएम
हमारे शिक्षक विद्यार्थियों के साथ जितना अपनापन बढ़ाएंगे उतना बेहतर होगा। जब विद्यार्थी आपसे सवाल करता है तो उसका लक्ष्य आपके ज्ञान को परखना नहीं है। विद्यार्थी की जिज्ञासा ही उसकी बहुत बड़ी अमानत है। - पीएम
आज भी हमारे छात्र अपने टीचर की बात को बहुत मूल्यवान समझता है। हमें डंडा लेकर डिसिप्लिन वाला रास्ता ना चुन कर अपनेपन का रास्ता चुनना चाहिए... अपनेपन का रास्ता चुनेंगे तभी लाभ होगा। ज्यादातर लोग सामान्य स्तर के होते हैं, असाधारण लोग बहुत कम होते हैं और सामान्य लोग जब असामान्य काम करते हैं, तो वे ऊंचाई पर चले जाते हैं और average के मानदंड को तोड़ देते हैं। - पीएम
आजकल शॉर्टकट का जमाना है, इसलिए लोग आजकल आलोचना नहीं करते... आरोप लगाते हैं। आलोचना से हम समृद्ध होते हैं जबकि आरोप केवल समय बर्बाद करते हैं। अगर हमने सत्यनिष्ठा से काम किया है तो आरोपों की बिलकुल चिंता मत कीजिए। जब हम यह सोचते हैं कि ये एग्जाम गया तो जिंदगी गई, ये सोच सही नहीं है, क्योंकि जीवन किसी एक स्टेशन पर रुकता नहीं। - पीएम
हमें बच्चों को विस्तार देने का अवसर देना चाहिए, उन्हें बंधनों में नहीं बांधना चाहिए। अपने बच्चों को समाज के विभिन्न वर्गों में जाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। आलोचना करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है, एनालिसिस करना पड़ता है। ज्यादातर लोग आरोप लगाते हैं, आलोचना नहीं करते। आलोचना और आरोप में बड़ी खाई है। - पीएम
अगर विद्यार्थी सवाल पूछता है तो मानकर चलिए कि यह उसकी जिज्ञासा है, जो उसकी जिंदगी की अमानत है। इसलिए उसे दबाइए मत, उसका समाधान करने का प्रयास कीजिए। जिस तरह क्रिकेटर का ध्यान लोगों के चिल्लाने पर नहीं, बल्कि अपने खेल पर होता है। इसी तरह आप भी दबाव में न रहें। - पीएम
- Jan 27, 2023 8:32 PMपरीक्षा पर चर्चा पर पीएम मोदी
- Jan 27, 2023 11:12 AMप्रधानमंत्री का भाषण
- Jan 27, 2023 11:03 AMकरियर और परीक्षा संबंधित होंगे सवाल
- Jan 27, 2023 10:53 AMपरीक्षा पे चर्चा 2018 से 2023 की रजिस्ट्रेशन संख्या
- Jan 27, 2023 10:45 AMपरीक्षा पे चर्चा के सर्टिफिकेट कहां से करें डाउनलोड
- Jan 27, 2023 10:44 AMजल्द शुरू होगा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम पीएम मोदी के साथ
- Jan 27, 2023 10:41 AMशिक्षकों के लिए परीक्षा पे चर्चा के विषय क्या है
- Jan 27, 2023 10:31 AMपरीक्षा पे चर्चा का 6वां संस्करण
- Jan 27, 2023 10:26 AMपरीक्षा पे चर्चा के लाइव प्रसारण का डायरेक्ट लिंक
- Jan 27, 2023 10:23 AMपरिक्षा पे चर्चा के लिए 38 लाख छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन
- Jan 27, 2023 10:10 AMपरीक्षा पे चर्चा 2023
- Jan 27, 2023 9:56 AMसोशल मीडिया पर होगा लाइव प्रसारण
- Jan 27, 2023 9:51 AMकैसे करें परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन
मंत्री ने यह भी घोषणा की कि लगभग 20 लाख प्रश्न प्राप्त हुए हैं और एनसीईआरटी ने परिवार के दबाव, तनाव प्रबंधन, अनुचित साधनों की रोकथाम, स्वस्थ और फिट कैसे रहें, करियर चयन आदि जैसे विभिन्न विषयों पर प्रश्नों को शॉर्टलिस्ट किया है। पीपीसी 2023 से पहले, पीएम मोदी ने 2018 में 'एग्जाम वॉरियर्स' पुस्तक भी लिखी।
इस पुस्तक की अभूतपूर्व सफलता को देखते हुए अब इसे 11 भारतीय भाषाओं जैसे असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में प्रकाशित किया जा रहा है। हिंदी और अंग्रेजी के संशोधित संस्करण भी प्रकाशित किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











