Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा का सीधा लाइव प्रसारण यहां देखें

PM Narendra Modi Speech On Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates परीक्षा पे चर्चा 2022 का लाइव प्रसारण 1 अप्रैल 2022, शुक्रवार को सुबह 11 बजे शुरू हुआ। पीपीसी 2022 के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परी

Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates परीक्षा पे चर्चा 2022 का लाइव प्रसारण 1 अप्रैल 2022, शुक्रवार को सुबह 11 बजे शुरू हुआ। पीपीसी 2022 के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा 2022 को लेकर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत की, ताकि उनके तनाव कम किया जा सके। इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा 2022 की थीम नारा 'परीक्षा की बात, पीएम के साथ' रखी गई है। परीक्षा पे चर्चा 2022 का कार्यक्रम नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का 5वां संस्करण है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, परीक्षा पे चर्चा 'एग्जाम वॉरियर्स' का हिस्सा है।

Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा का सीधा लाइव प्रसारण यहां देखें

एग्जाम वॉरियर्स युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने और छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने की एक सकारात्मक पहल है, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2018 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को एक साथ लाने के लिए एक ऐसा वातावरण बनाना है जहां प्रत्येक बच्चे के व्यक्तित्व को निखारना और प्रोत्साहित करना है।

पीपीसी 2022 के आगामी सत्र को लेकर पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि इस साल परीक्षा पे चर्चा के प्रति उत्साह अभूतपूर्व है। लाखों लोगों ने अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और अनुभव साझा किए हैं। मैं उन सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने योगदान दिया है। 1 अप्रैल को कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार है।

PM Narendra Modi Speech On Pariksha Pe Charcha 2022 Live {Watch Video}

  • Apr 1, 2022 12:27 PM
    PM Narendra Modi Speech On Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates Timelines

    खुद को जानना बहुत जरूरी है। उसमें भी कौन सी बातें हैं जो आपको निराश करती हैं, उन्हें जानकर अलग कर लें। फिर आप ये जाने लें कि कौन सी बातें आपको सहज रूप से प्रेरित करती हैं। आप स्वयं के विषय पर जरूर विश्लेषण कीजिए।

  • Apr 1, 2022 12:26 PM
    PM Narendra Modi Speech On Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates Timelines

    मैं सबसे पहले परिजनों से और शिक्षकों से ये कहना चाहूंगा कि आप अपने सपने, जिन्हें आप पूरा नहीं कर पाए, उन्हें आप बच्चों पर डालने का प्रयास न करें। हमारे बच्चों के विकास में ये सब बहुत चिंता का विषय है। पुराने जमाने में शिक्षक का परिवार से संपर्क रहता था। परिवार अपने बच्चों के लिए क्या सोचते हैं उससे शिक्षक परिचित होते थे। शिक्षक क्या करते हैं, उससे परिजन परिचित होते थे। यानि शिक्षा चाहे स्कूल में चलती हो या घर में, हर कोई एक ही प्लेटफार्म पर होता था।

  • Apr 1, 2022 12:25 PM
    PM Narendra Modi Speech On Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates Timelines

    पहले हमारे यहां खेलकूद एक एक्स्ट्रा एक्टिविटी माना जाता था। लेकिन इस नेशनल एजुकेशनल पॉलिसी में उसे शिक्षा का हिस्सा बना दिया गया है। हमें 21वीं सदी के अनुकूल अपनी सारी व्यवस्थाओं और सारी नीतियों को ढालना चाहिए। अगर हम अपने आपको इन्वॉल्व नहीं करेंगे, तो हम ठहर जाएंगे और पिछड़ जाएंगे।

  • Apr 1, 2022 12:23 PM
    PM Narendra Modi Speech On Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates Timelines

    इसमें लाखों लोग शामिल हैं। इसे देश के नागरिकों, विद्यार्थियों, अध्यापकों ने बनाया है और देश के भविष्य के लिए बनाया है। सरकार कुछ भी करे तो कहीं न कहीं से तो विरोध का स्वर उठता ही है। लेकिन मेरे लिए खुशी की बात है कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी का हिंदुस्तान के हर तबके में पुरजोर स्वागत हुआ है। इसलिए इस काम को करने वाले सभी लोग अभिनंदन के अधिकारी हैं।

  • Apr 1, 2022 12:20 PM
    PM Narendra Modi Speech On Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates Timelines

    2014 से ही हम नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के काम पर लगे थे। हिंदुस्तान के हर कोने में इस काम के लिए इस विषय पर brainstorming हुआ। देश के अच्छे विद्वान, जो लोग साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े थे, उसके नेतृत्व में इसकी चर्चा हुई। उससे जो ड्राफ्ट तैयार हुआ उसे फिर लोगों के बीच भेजा गया, उस पर 15-20 लाख इनपुट आए। इतने व्यापक प्रयास के बाद नई शिक्षा नीति आई है।

  • Apr 1, 2022 12:17 PM
    PM Narendra Modi Speech On Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates Timelines

    दिन भर में कुछ पल ऐसे निकालिए, जब आप ऑनलाइन भी नहीं होंगे, ऑफलाइन भी नहीं होंगे बल्कि इनरलाइन होंगे। जितना अपने अंदर जाएंगे, आप अपनी ऊर्जा को अनुभव करेंगे। अगर इन चीजों को कर लेते हैं तो मुझे नहीं लगता कि ये सारे संकट आपके लिए कोई कठिनाई पैदा कर सकते हैं।

  • Apr 1, 2022 12:16 PM
    PM Narendra Modi Speech On Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates Timelines

    आज हम डिजिटल गैजेट के माध्यम से बड़ी आसानी से और व्यापक रूप से चीजों को प्राप्त कर सकते हैं। हमें इसे एक opportunity मानना चाहिए, न कि समस्या।

  • Apr 1, 2022 12:15 PM
    PM Narendra Modi Speech On Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates Timelines

    मन कहीं और होगा तो सुनना ही बंद हो जाता है। जो चीजें ऑफलाइन होती हैं, वही ऑनलाइन भी होती हैं। इसका मतलब है कि माध्यम समस्या नहीं है, मन समस्या है। माध्यम ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, अगर मन पूरा उसमें डूबा हुआ है, तो आपके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

  • Apr 1, 2022 12:14 PM
    PM Narendra Modi Speech On Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates Timelines

    जब आप ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं तो क्या आप सच में पढ़ाई करते हैं, या reel देखते हैं? दोष ऑनलाइन या ऑफलाइन का नहीं है। क्लासरूम में भी कई बार आपका शरीर क्लासरूम में होगा, आपकी आंखें टीचर की तरफ होंगी, लेकिन कान में एक भी बात नहीं जाती होगी, क्योंकि आपका दिमाग कहीं और होगा।

  • Apr 1, 2022 12:14 PM
    PM Narendra Modi Speech On Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates Timelines

    अपने इन अनुभवों को, जिस प्रक्रिया से आप गुजरे हैं, उसको आप कतई छोटा मत मानिए। दूसरा आपके मन में जो पैनिक होता है, उसके लिए मेरा आपसे आग्रह है कि आप किसी दबाव में मत रहिए। जितनी सहज दिनचर्या आपकी रहती है, उसी सहज दिनचर्या में आप अपने आने वाले परीक्षा के समय को भी बिताइए।

  • Apr 1, 2022 12:13 PM
    PM Narendra Modi Speech On Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates Timelines

    मन में तय कर लीजिए कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है। हमारी विकास यात्रा के ये छोटे-छोटे पड़ाव हैं। इस पड़ाव से पहले भी हम गुजर चुके हैं। पहले भी हम कई बार परीक्षा दे चुके हैं। जब ये विश्वास पैदा हो जाता है तो आने वाले एक्जाम के लिए ये अनुभव आपकी ताकत बन जाता हैं।

  • Apr 1, 2022 12:11 PM
    PM Narendra Modi Speech On Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates Timelines

    त्योहारों के बीच में exam भी होते हैं। इस वजह से त्योहारों का मजा नहीं ले पाते। लेकिन अगर exam को ही त्योहार बना दें, तो उसमें कईं रंग भर जाते हैं।

  • Apr 1, 2022 12:09 PM
    PM Narendra Modi Speech On Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates Timelines

    ये मेरा बड़ा प्रिय कार्यक्रम है। लेकिन कोरोना के कारण बीच में मैं आप जैसे साथियों से मिल नहीं पाया। मेरे लिए आज का कार्यक्रम विशेष खुशी का है, क्योंकि एक लंबे अंतराल के बाद आप सबसे मिलने का मौका मिल रहा है।

परीक्षा पे चर्चा 2022 कब कहां कैसे देखें?
परीक्षा पे चर्चा कल 1 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का दूरदर्शन के सभी टेलीविजन चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ke आधिकारिक ट्विटर हैंडल भी पीपीसी 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ परीक्षा के तनाव के बारे में बातचीत करना और इससे कैसे निपटना है, इस पर केंद्रित है। इस वर्ष कोरोना के कारण, सीबीएसई समेत कई राज्य बोर्ड वार्षिक परीक्षा दो सत्र में आयोजत कर रहे हैं। पहला सत्र नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित किया गया। जबकि दूसरा सत्र अप्रैल 2022 में आयोजित किया जाएगा।

Bihar Board 10th Topper List 2022 Released बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 टॉपर लिस्ट जारीBihar Board 10th Topper List 2022 Released बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 टॉपर लिस्ट जारी

IGNOU TEE Result 2022 Download इग्नू दिसंबर टीईई रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करेंIGNOU TEE Result 2022 Download इग्नू दिसंबर टीईई रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
PM Narendra Modi Speech On Pariksha Pe Charcha 2022 Live Updates: The live telecast of Pariksha Pe Charcha 2022 started on 1st April 2022, Friday at 11 AM. Through PPC 2022, the Prime Minister of India, Narendra Modi interacted with the students, teachers and parents regarding the Board Examination 2022, so that their stress can be reduced. This year the theme slogan of Pariksha Pe Charcha 2022 has been kept as 'Pariksha ki Baat, PM ke ke saath'. Pariksha Pe Charcha 2022 program was held at Talkatora Stadium, New Delhi. This year is the 5th edition of Pariksha Pe Charcha programme.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X