PM Internship Scheme 2025: यदि आप भी अच्छी नौकरी पाने के लिए अपना स्किल डेवेलपमेंट करना चाहते हैं, तो शायद ये आपका आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवारों की भागीदारी के लिए लगातार तीन बार प्रधानमंत्री इंटर्नशीप योजना के आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है। आज पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 आवेदन की अंतिम तिथि है।

गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य बड़ी संख्या में देश के युवाओं का स्किल डेवेलपमेंट करना है। इस पीएम योजना के अंतर्गत विभिन्न मानदंडों के अनुसार योग्य एवं पात्र छात्रों को सैंकड़ों सरकारी विभागों और संस्थानों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। इस पीएम इंटर्नशीप के दौरान छात्रों का स्किल डेवेलपमेंट भी होगा।
हालांकि पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 तक निर्धारित की गई है। पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक योर योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। इनमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, नागरिकता आदि प्रमुख हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वार पीएम इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट स्पीच के दौरान की थी। इस केंद्रीय पीएम इंटर्नशिप योजना के लिएं पंजीकरण करने के बाद चयनित इंटर्न्स को विभिन्न सरकारी मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में इंटर्नशीप के दौरान मंत्रालय द्वारा निर्धारित वजीफा भी दिया जाएगा। पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 वजीफा का निर्धारण केंद्र द्वारा किया गया है।
आइए आपको पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 के लिए आवेदन करने से पहले बता देते हैं कि पीएम इंटर्नशिप योजना क्या है? इसके लिए उम्मीदवार की आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए? और कौन इस पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करने के पात्र हैं? इसके साथ ही इस लेख में पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए महत्वपूर्ण तिथि, आवेदन प्रक्रिया, वजीफा समेत अन्य कई जानकारियों का उल्लेख किया जा रहा है।
PM Internship Scheme 2025 महत्वपूर्ण तिथियां और हाइलाइट्स
| नाम | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संगठन का नाम | केंद्र सरकार स्किल डेवेलपमेंट मंत्रालय |
| भर्ती का नाम | पीएम इंटर्नशीप स्कीम 2025 |
| पद का नाम | इंटर्नशीप |
| नौकरी का प्रकार | सरकारी |
| रिक्तियों की संख्या | 9970 पद |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | अक्टूबर 2024 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन की प्रारंभिक तिथि | मार्च 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 मई 2025 |
| आयु सीमा | 21 वर्ष से लेकर 24 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक |
| आधिकारिक वेबसाइट | pminternship.mca.gov.in |
PM Internship Scheme 2025 आवेदन से पहले देख लें क्या है पात्रता मानदंड?
यदि आप भी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं को आपको योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी होनी आवश्यक है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 आवेदन के लिए उम्मीदवारों की नीचे दिए गए पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता के तहत
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर का छात्र होना चाहिये।
- आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास आईटीआई से प्रमाण पत्र होना चाहिये, किसी पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा होना चाहिये, या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीफार्मा आदि डिग्री के साथ स्नातक होना चाहिये।
- कुछ विभागों के लिए विशेष विषयों में दक्षता आवश्यक हो सकती है।
आयु सीमा के तहत योग्यता
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से लेकर 24 वर्ष 2025 तक होनी चाहिए।
पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लाभ और उद्देश्य क्या है?
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 के लाभ और उद्देश्य के कि इससे उम्मीदवारों को सरकारी विभागों में काम करने का अनुभव मिलेगा। इस दौरान उम्मीदवारों को स्टाइपेंड (भत्ते) की सुविधा दी जाएगी। छात्रों को पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 खत्म होने के बाद प्रमाण पत्र (Certificate) प्रदान किया जाएगा, जो करियर में सहायक होगा।
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 आवश्यक दस्तावेज
पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि आपको निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज आवेदन करने के साथ संलग्न करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें!
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
क्या आप भी पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं? प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के लिए पंजीकरण करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करने की सलाह दी जाती है। इन आसान से चरणों का पालन करके आप पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 आवेदन कर सकते हैं:
चरण 1: उम्मीदवार को पीएम इंटर्नशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाना होगा।
चरण 2: नए उपयोगकर्ताओं को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें।
चरण 3: सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवार अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
चरण 4: आवश्यक विवरण जैसे शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी, इंटर्नशिप क्षेत्र आदि भरें।
चरण 5: स्कैन किए गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
चरण 6: सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
चरण 8: इसके बाद उम्मीदवार को कन्फर्मेशन मेल या एसएमएस प्राप्त होगा।
चरण 9: भविष्य के लिए इंटर्नशीप योजना फॉर्म की एक प्रिंटेड कॉपी अपने पास रख लें।


Click it and Unblock the Notifications











