Odisha Police SI Admit Card 2025: यदि आप भी ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2025 में उपस्थित होना चाहते हैं तो जल्दी से अपने ओडिशा पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। दरअसल, ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा ओडिशा पुलिस एसआई प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जारी किया गया।

ओडिशा पुलिस में सब इंस्पेक्टर पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक वे सभी उम्मीदवार जो ओडिशा पुलिस भर्ती परीक्षा में बैठने के लिए अपने आवेदन भर चुके हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in के माध्यम से अपने ओडिशा पुलिस हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ओडिशा पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
ओडिशा पुलिस भर्ती परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आगामी 8 और 9 मार्च 2025 को ओडिशा एसआई भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को ओएमआर मोड में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा में उपस्थित होने के लिए प्रवेश पत्र ले जाना आवश्यक हैं। ओडिशा पुलिस एसआई हॉल टिकट के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमतिनहीं दी जाएगी।
आज यानी 1 मार्च से ओडिशा पुलिस बोर्ड की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्द्ध है। ओडिशा पुलिस एसआई प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे देखें।
कैसे डाउनलोड करें ओडिशा पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025
ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (OPRB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से ओडिशा पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1: सबसे पहले ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.odishapolice.gov.in पर जाएं।
चरण 2: एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: लॉगिन विवरण दर्ज करें
चरण 4: सही जानकारी भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
चरण 6: इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
ओडिशा पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2025 विवरण
ओडिशा पुलिस एसआई प्रवेश पत्र में निम्नलिखित विवरण होंगे:
उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
परीक्षा का नाम और तिथि
परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग समय
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
महत्वपूर्ण निर्देश (Exam Guidelines)


Click it and Unblock the Notifications











