एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा शहर सूचना पर्ची कब जारी होगी? कैसे करेंगे डाउनलोड

By Staff

NTA UGC NET Exam City Intimation Slip Release soon: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सत्र के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जल्द ही जारी की जाएगी। इसे लेकर तमाम तैयारियां की जा रही है। आगामी 23 दिसंबर तक यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा सिटी स्लिप जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है

यह महत्वपूर्ण पर्ची उम्मीदवारों को आगामी परीक्षाओं के लिए उनके निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक ले जाएगी। बता दें कि दिसंबर के लिए यूजीसी नेट 2024 परीक्षाएं आगामी 1 जनवरी से 19 जनवरी, 2025 तक चलने वाली हैं। इसके अलावा, एडमिट कार्ड, जिसमें परीक्षा केंद्र, शिफ्ट टाइमिंग और उम्मीदवार के व्यक्तिगत विवरण के बारे में विस्तृत जानकारी है, 30 दिसंबर, 2024 तक जारी होने की उम्मीद है।

यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड से अलग परीक्षा शहर की पर्ची यूजीसी नेट के आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध होगी। यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार जो परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं, वे एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूजीसी नेट 2024 सिटी इंटीमेंशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट 2024 सिटी इंटीमेंशन स्लिप डाउनलोड कैसे करें

यूजीसी नेट 2024 सिटी इंटीमेंशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर "UGC NET 2024 City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
चरण 4: लॉगिन करने के बाद सिटी इंटीमेंशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
चरण 5: इसे डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के लिए प्रिंट ले लें।

यूजीसी नेट 2024 परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड के अलावा, एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्पष्ट चरण बताए गए हैं। इसमें आधिकारिक यूजीसी नेट वेबसाइट पर जाना होगा।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The National Testing Agency will issue the UGC NET December 2024 exam city slip by December 23, guiding candidates to their exam centres. The admit card is expected by December 30, 2024, as part of efforts to improve exam security and integrity.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+