NTA Test Practice Registration: NET, JEE और NEET टेस्ट प्रैक्टिस के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

NTA Test Practice Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET, JEE और UGC-NET परिक्षाओं की टेस्ट प्रैक्टिस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए https://nta.ac.in पर जाएं

By Sudhir

NTA Test Practice Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET, JEE और UGC-NET परिक्षाओं की टेस्ट प्रैक्टिस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप परीक्षा पैटर्न और टेस्ट की प्रैक्टिस करना चाहते है तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिसियल वेबसाइट https://nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। आपको बता दें कि सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली इन परीक्षाओं को अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देशभर में 2697 टेस्ट प्रैक्टिस सेंटर स्थापित किए है ताकि इन परीक्षाओं की प्रैक्टिस के लिए परिक्षार्थियों को सुविधा मिल सके। आपको बता दें कि इससे पहले एनटीए ने इन परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।

NTA Test Practice Registration: NET, JEE और NEET टेस्ट प्रैक्टिस के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

शेड्यूल के अनुसार परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां-

1.UGC-NET Dec 2018- यूजीसी नेट दिसंबर से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करवाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से 30 सितंबर तक होगी। वहीं परीक्षा की तिथि 9 से 23 दिसंबर 2018 है। इस परीक्षा का रिजल्ट 10 जनवरी 2019 को घोषित किया जाएगा।

2.JEE-Main 1- जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेश मैन-1 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 से 30 सितंबर के बीच होगी। परीक्षा तिथि 6 - 20 जनवरी 2019 है। वहीं इस परीक्षा का रिजल्ट 30 जनवरी को घोषित किया जाएगा।

3.JEE-Main 2- जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेश मैन-2 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से 7 मार्च के बीच होगी। परीक्षा तिथि 6 - 20 अप्रैल 2019 है। वहीं इस परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।

4.CMAT & GPAT- GPAT- (ग्रेजुएट फॉर्मेसी टेस्ट) और CMAT (कॉमन मैनेजमेंट टेस्ट) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी। इन दोनों परीक्षाओं को 28 जनवरी 2019 को आयोजित किया जाएगा।

5.NEET-UG- नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा तिथि 5 मई 2019 है। इस परीक्षा का परिणाम 5 जून 2019 को घोषित किया जाएगा।

टेस्ट प्रैक्टिस के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन (NTA Test Practice Registration)-

अगर आप एनटीए द्वारा आयोजित टेस्ट प्रैक्टिस में हिस्सा लेना चाहते है इन स्टेप्स को फॉलों करके रजिस्ट्रेशन करें-

स्टेप-01
सबसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिसियल वेबसाइट https://nta.ac.in पर जाएं।

स्टेप-02
अब Student Registration(For Mock Test) पर क्लिक करें।

स्टेप-03
अब आप एक नए पेज पर होंगे यहां पर आप गूगल एकाउंट, फेसबुक और मोबाइल नंबर से लोगिन कर सकते है।

स्टेप-04
अब Continue बटन पर क्लिक करें।

स्टेप-05
अब जरूरी जानकारी जैसे फादर नेम, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, उम्र, पासपोर्ट फोटो और आईडी प्रूफ आदि जानकारी भरकर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप-06
अब आप टेस्ट पेपर के लिए प्रैक्टिस पर क्लिक करके टेस्ट दे सकते है।

ये भी पढ़ें- अब NTA करवाएगी JEE, NEET और UGC-NET की फ्री कोचिंग

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
NTA Test Practice Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET, JEE और UGC-NET परिक्षाओं की टेस्ट प्रैक्टिस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए https://nta.ac.in पर जाएं। National Testing Agency has started the registration process for test practice of NEET, JEE and UGC-NET examinations. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+