NTA NEET 2025 City Intimation Slip OUT: क्या आप नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, यदि हां तो ये खबर महत्वपूर्ण है। दरअसल, एनटीए द्वारा नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी गई है। नीट यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप ऑनलाइन माध्यम से जारी की गई।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) परीक्षा 2025 के लिए शहर की सूचना पर्ची डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी है। एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए पंजीकरण करा चुके उम्मीदवार नीट परीक्षा सिटी स्लिप को एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
गौरलतब हो कि एनटीए नीट यूजी 2025 शहर सूचना पर्ची के माध्यम से परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र शहर की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त होगी। इससे उम्मीदवारों को पहले से ही आवश्यक यात्रा व्यवस्था करने में सहायता मिलेगी। नीट यूजी परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए छात्रों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपना नीट यूजी आवेदन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
NTA NEET UG 2025 परीक्षा कब होगी?
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस वर्ष एनटीए द्वारा मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी परीक्षा 2025 आगामी 4 मई को आयोजित की जाएगी। एनटीए द्वारा इस वर्ष नीट यूजी 2025 परीक्षा पारंपरिक पेन-पेपर प्रारूप में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। जानकारी के अनुसार, इस साल, लगभग 23 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में बैठने के लिए पंजीकरण कराया है। ये भारत के 552 शहरों और विदेशों के 14 शहरों के व्यापक नेटवर्क में आयोजित की जाएगी। एक महत्वपूर्ण अपडेट में एनटीए ने घोषणा की है कि अब नीट में सेक्शन बी नहीं होगा, परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है।
मालूम हो कि नीट यूजी 2025 परीक्षा देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएसएमएस जैसे विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से जुड़े 180 प्रश्न होते हैं, जिसके लिए कुल 720 अंक निर्धारित होते हैं। इस वर्ष प्रारूप में कोई वैकल्पिक प्रश्न न होने के साथ मूल पैटर्न को फॉलो करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि कोविड महामारी के दौरान इसमें बदलाव किए गए थे।
नीट यूजी परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कैसे करें?
नीट यूजी परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी जा रही है। नीट यूजी परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर नीट यूजी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर आपको नीट (यूजी) 2025 सिटी स्लिप लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
चरण 3: अब लॉगिन पेज खुलेगा। आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन से लॉगिल करें
चरण 4: नीट यूजी 2025 शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए आप इसका प्रिंट निकाल लें।


Click it and Unblock the Notifications











