NITTT Result 2023 Out: एनआईटीटीटी परिणाम 2023 हुए जारी, nittt.nta.nic.in पर करें स्कोर की जांच

NITTT Result 2023 Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने सितंबर 2023 में आयोजित नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (एनआईटीटीटी) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे nittt.nta.ac.in पर जाकर अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदाव नीचे दिए गए लिंक का उपयोग कर सकते हैं।

NITTT Result 2023 Out: एनआईटीटीटी परिणाम 2023 हुए जारी, nittt.nta.nic.in पर करें स्कोर की जांच

बता दें कि एनआईटीटीटी परीक्षा 16, 17, 21 और 22 सितंबर, 2023 को आठ सत्रों में और रिमोट प्रॉक्टरिंग के साथ इंटरनेट आधारित मोड में आयोजित की गई थी। जिसमें की एनटीए ने बताया कि कुल 19,305 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया और उनमें से 18,222 उपस्थित हुए।

एनटीए ने परिणाम नोटिस में उल्लेख किया है, "एनटीए की जिम्मेदारी परीक्षा आयोजित करने, प्रसंस्करण और परिणामों की घोषणा तक सीमित है। मॉड्यूल समापन प्रमाणपत्र उचित समय पर एनआईटीटीटी द्वारा जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए एनआईटीटीटी वेबसाइट https://nittt.nta.ac.in/ के संपर्क में रहें।"

एनआईटीटीटी परिणाम 2023 की जांच कैसे करें?

एनआईटीटीटी परिणाम 2023 की जांच करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर दिए गए स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक को खोलें।
चरण 3: आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद लॉग इन करें।
चरण 4: अपना स्कोर जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
चरण 5: भविष्य में उपयोग के लिए इसे सेव करें।

नोट: एनआईटीटीटी परिणाम 2023 जांचने के लिए उम्मीदवार की आवेदन संख्या और जन्म तिथि आवश्यक है।

एनआईटीटीटी परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
NITTT Result 2023 Out: National Testing Agency (NTA) has declared the results of the National Initiative for Technical Teachers Training (NITTT) examination held in September 2023. Candidates who appeared in the examination can check their scores by visiting nittt.nta.ac.in. Candidates can use the link given below to check the result.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+