NIELIT O, A, B, C Level Results 2023 Download: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) ने जनवरी सत्र 2023 की परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए है। एनआईईएलआईटी ओ, ए, बी और सी कोर्स की परीक्षा के रिजल्ट उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार student.nielit.gov.in से नीचे दिए आसान चरणों के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

एनआईईएलआईटी ओ, ए, बी और सी कोर्स की प्रैक्टिकल परीक्षा और थ्योरी परीक्षा दोनों के रिजल्ट एक साथ घोषित किए गए हैं। एनआईईएलआईटी ओ, ए, बी और सी कोर्स का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडिंशियर का प्रयोग करना होगा। रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों को एनआईईएलआईटी ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में जानना भी आवश्यक है, आइए आपको उसके बारे में भी बताएं।
एनआईईएलआईटी ग्रेडिंग सिस्टम
परीक्षा में कितने प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर उम्मीदवारों को क्या ग्रेड प्राप्त होगा, इसकी जानकारी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है। आइए जानें...
85 प्रतिशत और अधिक अंक प्राप्त करने पर उम्मीदवार को "ए" ग्रेड
65 से 74 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर "बी" ग्रेड
55 से 64 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर "सी" ग्रेड
50 से 54 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर "डी" ग्रेड
यदि उम्मीदवार के 50 प्रतिशत से कम अंक है तो उसे "एफ - फेल" माना जाएगा।
कैसे करें एनआईईएलआईटी ओ, ए, बी और सी कोर्स का रिजल्ट डाउनलोड
चरण 1 - ओ, ए, बी और सी कोर्स जनवरी सत्र 2023 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट student.nielit.gov.in पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लॉगिन सेक्शन पर लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करें और सिक्योरिटी कोड दर्ज कर बटन पर क्लिक करें।
चरण 3 - लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 - रिजल्ट पेज खुलने के बाद अपने परीक्षा परिणाम को चेक करें उसका पीडीएफ बनाएं और प्रिंट भी लें।


Click it and Unblock the Notifications











