राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा, नई शिक्षा नीति से छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम आधारित ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों के बौद्धिक और समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा, नई शिक्षा नीति से छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा

बता दें कि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बुधवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में अपने विचार प्रस्तुत कर रहे थे। इस कार्यशाला का का विषय था: 'आपदा प्रबंधन और भारतीय ज्ञान प्रणाली: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में'। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व पर जोर देते हुए, छात्रों के लिए इसे लाभकारी और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ बताया।

बता दें कि बुधवार को यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जो बजट योजनाओं के अंतर्गत प्रदान किया जा रहा है, उसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को इस तरह तैयार करना है कि वे किसी भी प्रकार की आपदा या चुनौती का सामना करने में सक्षम बनें। उनका कहना था, "अगर किसी छात्र का मस्तिष्क शिक्षा के माध्यम से विकसित होता है, तो समाज अपने आप आपदाओं का सामना करने के लिए तैयार हो जाएगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद जब देश का झंडा बदला, तभी एक नई शिक्षा नीति बन जानी चाहिए थी, जैसा कि 20वीं सदी के प्रसिद्ध समाज सुधारक विनोबा भावे ने कहा था। लेकिन अब NEP 2020 उस अधूरे कार्य को पूरा कर रही है।

राज्यपाल बागड़े ने यह भी ज़ोर दिया कि शिक्षा केवल रटने का माध्यम नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे हृदय से आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा, "जो ज्ञान समय के साथ प्रासंगिक बना रहे, वही सच्चा ज्ञान है - और यही बात नई शिक्षा नीति दर्शाती है।" कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और आरएसएस पदाधिकारी राजकुमार मटाले ने भी विचार रखे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) क्या है?

मालूम हो कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारत की नई और व्यापक शिक्षा नीति है जिसे 29 जुलाई 2020 को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दी गई थी। यह नीति भारत में शिक्षा प्रणाली में 1986 के बाद पहली बार बड़े बदलाव लेकर आई है, और इसका उद्देश्य शिक्षा को अधिक छात्रों तक पहुंचाना, बहुआयामी, और कौशल आधारित बनाना है ताकि छात्रों का संपूर्ण विकास सुनिश्चित हो सके।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Rajasthan Governor Haribhau Bagde said the New Education Policy (NEP) ensures the all-round development of students by focusing on holistic learning, values, and skill enhancement. Know how the education system is changing with the new education policy.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+