NEET UG 2025: क्या आप भी नीट यूजी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं, यदि हां तो आप पहले नीट यूजी आवेदन पत्र भर लें। क्योंकि अगले दो दिनों के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। बता दें कि नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है।

इस वर्ष नीट यूजी 2025 प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने की तैयारियों में लगे इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। बता दें कि एनटीए नीट यूजी आवेदन विंडो आगामी 7 मार्च 2025, रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी। नीट यूजी 2025 परीक्षा आज से ठीक दो महीने के बाद यानी 4 मई 2025 को देशभर में आयोजित की जाएगी। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए नीट यूजी 2025 प्रवेश का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इससे छात्रों को एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश मिलेगा।
यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो neet.nta.nic.in पर जाकर जल्द ही आवेदन करें। आवेदन के दौरान सही जानकारी भरना और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। इस लेख में, हम आपको उन दस्तावेजों के बारे में जानकारी देंगे, जो आपको नीट यूजी आवेदन करते समय अपलोड करना जरूरी हैं।
NEET UG 2025 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
नीट यूजी 2025 आवेदन के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों को अपलोड करना अनिवार्य है:
- हाल ही में ली गई, सफेद बैकग्राउंड के साथ पासपोर्ट साइज फोटो।
- ब्लैक पेन से सफेद पेपर पर किया गया हस्ताक्षर।
- नीले या काले स्याही से बाएं हाथ का अंगूठे का निशान।
- जन्मतिथि सत्यापन के लिए दसवीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र।
- जन्मतिथि सत्यापन के लिए बारहवीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र।
- पहचान सत्यापन के लिए आधार कार्ड या अन्य फोटो आईडी प्रमाण।
- एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- विकलांगता प्रमाण पत्र पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- राज्य कोटा के लिए राज्य निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- यदि उम्मीदवार विदेशी है तो अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए पासपोर्ट।
नीट यूजी 2025 आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- दस्तावेज़ स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट (JPG/PDF) और साइज में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान समय पर करें, अन्यथा आवेदन मान्य नहीं होगा।
- फॉर्म जमा करने के बाद, कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
NEET UG 2025 आवेदन प्रक्रिया क्या है?
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपने नीट यूजी फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
चरण 3: व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
चरण 4: निर्धारित प्रारूप और आकार में दस्तावेज़ अपलोड करें।
चरण 5: ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करें।
चरण 6: आवेदन फॉर्म सबमिट करें
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टि पृष्ठ का प्रिंटआउट ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











