NEET UG 2025 City Intimation Slip (OUT): क्या आप भी राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, यदि हां तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, आगामी 26 अप्रैल 2025 को नीट यूजी 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 आगामी 4 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 26 अप्रैल को नीट यूजी शहर की सूचना पर्ची जारी करेगी।
नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक और आवेदन करने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से नीट यूजी शहर सूचना पर्ची 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि शहर सूचना पर्ची के माध्यम से उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर, केंद्र संबंधी महत्वपू्र्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
एनटीए द्वारा एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से नीट यूजी शहर सूचना पर्ची 2025 जारी करने की घोषणा की गई। नीट यूजी सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
नीट यूजी 2025 परीक्षा कब होगी?
आधिकारिक जानकारी के लिए 4 मई को नीट यूजी 2025 परीक्षा आयोजित की जाएगी। नीट स्नातक परीक्षा 2025 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
नीट यूजी परीक्षा एडमिट कार्ड कब जारी होगी?
जानाकारी के अनुसार, मेडिकल स्नातक प्रवेश के लिए नीट परीक्षा एडमिट कार्ड 1 मई तक उपलब्ध कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा में बैठने के लिए नीट यूजी प्रवेश पत्र 2025 डाउनलोड करना और प्रिंट लेना आवश्यक है।
NEET UG 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
नीट यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद आधिकारिक वेबासइट से डाउनलोड कर सकेंगे। नीट यूजी शहर सूचना स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1. सबसे पहले नीट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर नीट यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप का लिंक दिखाई देगा।
चरण 3. इस लिंक पर क्लिक करें
चरण 4. उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
चरण 5. सबमिट करें।
चरण 6. फिर स्क्रीन पर नीट यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप प्रदर्शित होगी।
चरण 7. नीट यूजी शहर स्लिप डाउनलोड करें
चरण 8. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











