National Sports Day 2020: आज 29 अगस्त को पूरे भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद की याद में हर वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व, राष्ट्रीय खेल दिवस का इतिहास, राष्ट्रीय खेल दिवस कोट्स, राष्ट्रीय खेल दिवस शायरी, राष्ट्रीय खेल दिवस पोस्टर, राष्ट्रीय खेल दिवस वॉलपेपर, राष्ट्रीय खेल दिवस ड्राइंग, राष्ट्रीय खेल दिवस फोटो और राष्ट्रीय खेल दिवस स्टेटस आप अपनों को भेजकर राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सन्देश भेज सकते हैं।
राष्ट्रीय खेल दिवस 2020 का महत्व
हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद को सम्मानित करने के लिए हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। भारत सरकार ने 2012 से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरेन रिजिजू अपनी नई सालगिरह पर नई दिल्ली के ध्यानचंद स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। कोविड -19 महामारी के कारण, इस वर्ष राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 29 अगस्त को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय खेल दिवस पर राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार दिए।
मेजर ध्यानचंद हॉकी की उपलब्धियां
भारत के सबसे महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते। 1936 में बर्लिन ओलंपिक खेलों में, ध्यानचंद को भारतीय हॉकी टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया था। ध्यानचंद ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 1926 से 1948 तक 400 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल किए थे। उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 1956 में तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। मेजर ध्यानचंद सिंह को दुनिया भर में 'हॉकी का जादूगर' कहा जाने लगा। उनका जन्म 29 अगस्त, 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। वह 1922 में एक सैनिक के रूप में भारतीय सेना में शामिल हुए।
National Sports Day Quotes In Hindi 2020:राष्ट्रीय खेल दिवस कोट्स से दें मेजर ध्यानचंद को शुभकामनाएं
National Sports Day 2020: स्पोर्ट्स में करियर कैसे बनाएं, बेस्ट स्पोर्ट्स एकेडमी की पूरी जानकारी
राष्ट्रीय खेल दिवस पर शायरी कोट्स मैसेज स्टेटस आदि (National Sports Day Shayari Quotes Massage SMS etc)
1: लड़को से ज्यादा मेडल ला रही है बेटियाँ,
खेल में अपने हुनर को आजमा रही यही बेटियाँ...
2: खेल में हारने वालों को भी अपना रूतबा होता है,
मलाल वो करे जो दौड़ में शामिल ही नहीं होते है...
3: कुछ देर की खामोशी थी, कानों में फिर से शोर आएगा,
तुम्हारा तो सिर्फ वक्त था, हमारा तो दौर आएगा...
4: जो दिमाग और शक्ति को सही जगह लगाते है,
सिर्फ वही अपनी जिदंगी में खिलाड़ी बन पाते है....
5: खेल में तो हार और जीत होती रहती है,
पर खिलाड़ी तो वहीं होता है जो दिल में उतर जाए...
6: विश्वास कोई तोड़ने की चीज नहीं है,
तोड़ना ही है तो खेल में किसी का रिकॉर्ड तोड़ो...
7: बच्चों को खेलता देख कर,
याद आ जाते है बचपन के वो सुनहरे दिन...