Nagaland Board Result 2025: कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट कल होंगे जारी, nbsenl.edu.in पर करें चेक

Nagaland Board Class 10, 12 Results 2025: नागालैंड बोर्ड के छात्रों के लिए कल बड़ा दिन है। दरअसल, नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) परीक्षा रिजल्ट जारी करने की तैयारी पुरी कर ली है।

एनबीएसई एचएसएलसी एचएसएसएलसी स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

नागालैंड बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कल यानी 25 अप्रैल 2025 को नागालैंड बोर्ड एनबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी। नागालैंड बोर्ड हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट यानी एचएसएलसी और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट अर्थात एचएसएसएलसी परीक्षाओं के नतीजे को लेकर राज्य भर के छात्र उत्सुक हैं।

एनबीएसई बोर्ड एचएसएलसी, एचएसएसएलसी परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए छात्र बोर्ड रिजल्ट जारी हो जाने के बाद नागालैंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in पर जाकर अपने परीक्षा रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एनबीएसई 10वीं, 12वीं कक्षा बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन विवरण जैसे रोल कौड, रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।

नागालैंड बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र दोपहर के समय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in पर जाकर अपनी प्रोविजनल मार्कशीट देख सकेंगे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागालैंड बोर्ड एनबीएसई द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एनबीएसई एचएसएलसी, एचएसएसएलसी परिणामों की घोषणा की जाएगी।

इस वर्ष नागालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाए बीते 12 फरवरी 2025 से शुरू हुई। एचएसएलसी बोर्ड की अंतिम परीक्षा 24 फरवरी 2025 को आयोजित की गईं। वहीं एनबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं या एचएसएसएलसी की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हुई और अंतिम परीक्षा 7 मार्च तक आयोजित की गईं।

कितने बजे जारी होंगे नागालैंड बोर्ड रिजल्ट 2025?

हालांकि नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, एनएसबीई बोर्ड ने कोई विशिष्ट समय नहीं बताया है, लेकिन यह पुष्टि की गई है कि परिणाम दोपहर में ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। बता दें कि हजारों की संख्या में छात्र नागालैंड बोर्ड एचएसएलसी, एचएसएसएलसी परीक्षा उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में सभी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

NBSE HSLC Result 2025 Scorecard 2025 कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?

एनबीएसई बोर्ड रिजल्ट चेक करने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर छात्र नागालैंड बोर्ड रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के चरणों का विस्तार नीचे दिया जा रहा है-

चरण 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in पर जाएं।
चरण 2. एनएसबीई के होम पेज पर रिजल्ट 2025 लिंक ढूंढे।
चरण 3. लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4. अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
चरण 5. नागालैंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करें।
चरण 6. रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करें।
चरण 7. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट ले लें।

NBSE HSSLC Result 2025 Scorecard 2025 कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?

नागालैंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा दे चुके छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपने एचएसएसएलसी रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर 'HSSLC Provisional Marksheet' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अपना परीक्षा वर्ष, रोल नंबर, जन्म तिथि और परीक्षा श्रेणी दर्ज करें।
चरण 4. 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
चरण 5. आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
चरण 6. मार्कशीट को डाउनलोड करें
चरण 7. भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।​

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Nagaland Board Class 10 and 12 Result 2025 will be released soon on nbsenl.edu.in. Know how to download NBSE HSLC and HSSLC scorecard.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+