MP Police Constable Admit Card Released: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी

MPESB Police Constable Exam Admit Card Released: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। वे सभी उम्मीदवार जो कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होंगे, वे मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी

एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 सीधा लिंक

आपको बता दें कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के तहत भर्ती परीक्षा आगामी 12 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जायेगी। सुबह की पाली करीब 9.30 बजे से 11.30 बजे होगी। वहीं दूसरी पाली यानी दोपहर सत्र करीब 2.30 बजे शुरू होगी और शाम 4.30 बजे तक चलेगा।

गौरतलब हो कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के अंतर्गत इस भर्ती अभियान का लक्ष्य एमपीईएसबी में पुलिस कांस्टेबलों की कुल 7090 रिक्तियों को भरना है। कुल रिक्तियों में 321 पदों पर तकनीकी भर्ती की जायेगी।

राज्य में कांस्टेबलों की भर्ती के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023, आगामी 12 अगस्त से 12 सितंबर तक राज्य भर के 13 जिलों में आयोजित की जायेगी। यह भर्ती अभियान के तहत कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस संबंध में जारी अधिसूचना को अच्छी तरह पढ़ लें। इसके साथ ही परीक्षा के लिए आवश्यक दिशानिर्देशों को भी अच्छी तरह पढ़ लें।

MPESB Police Constable Exam Admit Card 2023 कैसे करें डाउनलोड

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित होने की इच्छा रखने वाले एवं आवेदन भरने वाली सभी उम्मीदवार नीचे दिये गये चरणों का पालन कर अपना परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर, टेस्ट एडमिट कार्ड -पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - 2023 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना लॉगिन विवरण भरें
चरण 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
चरण 5: एडमिट कार्ड की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

MPESB Police Constable Exam 2023 चयन प्रक्रिया

राज्य में पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) शामिल होगी। इसके साथ ही दस्तावेज़ों का सत्यापन और यदि आवश्यक हो तो शारीरिक रूप से साक्षात्कार भी शामिल होगा।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
MPESB Police Constable Exam Admit Card Released: The admit card of Police Constable Recruitment Examination - 2023 has been issued by the Madhya Pradesh Staff Selection Board. All those candidates who will appear for the Constable Recruitment Exam 2023 can download the admit card from the official website of Madhya Pradesh Staff Selection Board, esb.mp.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+