अभी हाल ही में एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया है। जिसमें कई विद्यार्थी पास हुए है तो कई ऐसे भी है जो फेल हुए है। अगर आप भी फेल हुए है तो आपको निराश होने की जरूरत नही है। दरअसल राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से 'रूक जाना नही' योजना शुरू की गई है, जिसका लाभ विद्यार्थी उठा सकते है।

आपको बता दें कि इस योजना अंतर्गत विद्यार्थी को सिर्फ उसी विषय की परीक्षा देनी होती है, जिसमें वह फैल हुआ है। इस तरह विद्यार्थियों के पास दो मौके होते है जिसमें वे पास हो सकते है। पहला मौका रूक जाना नही योजना के अंतर्गत और दूसरा मौका एमपी बोर्ड की पूरक परीक्षा के अंतर्गत। अगर आप एक मौके में पास नही हुए है तो फिर भी आपको टेंशन लेने की जरूरत नही है आपके पास एक मौका है जिसमें आप पास हो सकते है। अगर कोई विद्यार्थी दो विषयों में फैल हुआ है तो वह उन दोनों विषयों की परीक्षा एक साथ या एक बार में एक विषय की परीक्षा दे सकता है।
'रूक जाना नही' योजना में फैल विषय के लिए फॉर्म भरने की तिथि-
अगर आप 10वीं या 12वीं के किसी विषय में फैल हुए है तो 15 मई 2018 से 25 मई 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। वहीं परीक्षा की तिथि 9 जून 2018 है। अगर आप 'रूक जाना नही' योजना से दोबारा पास होने के लिए फॉर्म भरना चाहते है तो एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर जाकर निर्धारित शुल्क के साथ पंजीयन करा सकते है।
जुलाई में आएगा रिजल्ट-
अगर आप 'रूक जाना नही' योजना से दोबारा परीक्षा देना चाहते है तो जून में परीक्षा देकर जुलाई में रिजल्ट भी प्राप्त कर सकते है। जुलाई में रिजल्ट आने से 10वीं में फेल विद्यार्थी पास होकर 11वीं में अपना साल खराब किए बिना एडमिशन ले सकते है। जो विद्यार्थी 12वीं में फैल हुए है वो कॉलेज में एडमिशन ले सकते है। इसके अलावा एमपी बोर्ड की तरफ से 10वीं की पूरक परीक्षाएं 5 जुलाई से और 12वीं की पूरक परीक्षाएं 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस तरह बोर्ड एग्जाम में फैल होने के बाद भी आपके पास दो मौके है जिसमें आप पास हो सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











