एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025 जारी, एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट मार्कशीट, पास प्रतिशत, लिंक यहां देखें

MP Board Class 8th Result 2025 (OUT): एमपी बोर्ड क्लास 8वीं का वार्षिक परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए आज, शुक्रवार 28 मार्च को दोहपर 1 बजे एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं परिणाम जारी कर दिए गए हैं। राज्य शिक्षा केंद्र ने आधिकारिक तौर पर 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं।

एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट क्या कहते हैं आंकड़ें, जानिए पास प्रतिशत, मार्कशीट डाउनलोड की प्रक्रिया

एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं वार्षिक परीक्षा के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे अभिभावक और छात्र अब आधिकारिक आरएसकेएमपी पोर्टल rskmp.in पर जाकर अपने स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं। शुक्रवार को की गई इस घोषणा के बाद छात्र और पेरेंट्स वेबसाइट पर होस्ट किए गए सीधे लिंक के माध्यम से क्लास 8वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही एमपी बोर्ड ने 5वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम भी जारी किए गए। एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट भी उसी प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध हैं।

आरएसकेएमपी परिणामों को चेक करने के लिए परीक्षा में हिस्सा ले चुके छात्रों और अभिभावकों को rskmp.in पर निर्दिष्ट परिणाम पृष्ठ खोलना होगा। इस पेज पर उन्हें अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करना होगा। बता दें कि 8वीं कक्षा की परीक्षा में 11,68,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षाएं बीते 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं। मध्य प्रदेश में करीब 322 केंद्रों पर 22 लाख 85 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस कार्य को पूरा करने के लिए लगभग 19,000 से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने कॉपी चेक किए। यह प्रक्रिया राज्य बोर्ड परीक्षा के तहत निष्पक्ष और समय पर ग्रेडिंग प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए किए गए व्यापक प्रयासों में से एक है।

RSKMP Class 8th Result 2025 एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट कुल पास प्रतिशत

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025 जारी करने के साथ ही दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल 8वीं का कुल पास प्रतिशत करीब 90.02% रहा। एमपी बोर्ड क्लास 8 की परीक्षा में करीब 11,68,000 छात्र उपस्थित हुए। इसमें से करीब 10,52,256 छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025 के अंतर्गत साझा की गई जानकारी के अनुसार, परीक्षा रिजल्ट में शासकीय विद्यालय, अशासकीय विद्यालय, मदरसा आदि के छात्र शामिल हैं। एमपी बोर्ड आरएसकेएमपी कक्षा 5वीं रिजल्ट के अनुसार, सरकारी स्कूलों के 89.13 प्रतिशत, निजी स्कूलों में पास प्रतिशत 91.73 प्रतिशत है। राज्य के सभी मदरसा छात्रों का पास प्रतिशत 67.72 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

MP Board Class 8th Result 2025 क्या कहते हैं आंकड़ें

आरएसकेएमपी क्लास 8वीं रिजल्ट 2025 के अनुसार, राज्य भर में शासकीय विद्यालय, अशासकीय विद्यालय, मदरसा में करीब 90.02% छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। आरएसकेएमपी कक्षा 8वीं रिजल्ट 2025 आंकड़े नीचे दिए गए हैं-

प्रबंधनसम्मिलित छात्रउत्तीर्ण छात्रप्रतिशत
शासकीय7,46,5396,65,41689.13%
अशासकीय4,19,9573,85,23591.73%
मदरसा2,3701,60567.72%
कुल11,68,00010,52,25690.02%

RSKMP क्लास 8वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कैसे करें

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र और अभिभावक की सुविधा के लिए एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 चेक करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:

चरण 1- आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
चरण 2- "एमपी बोर्ड 8th परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- रोल नंबर और समग्र आईडी दर्ज करें।
चरण 4- "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
चरण 6- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लें।

MP Board 8 Result 2025 पास मार्क्स

​मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 8वीं परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। यदि कोई छात्र किसी विषय में 33% से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे उस विषय की पूरक परीक्षा देनी होगी। यदि छात्र पूरक परीक्षा में भी आवश्यक न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे उस कक्षा में पुनः अध्ययन करना होगा।​ एमपी बोर्ड कक्षा 8 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

MP board 8th result 2025 Direct Link

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
MP Board Class 8th Result 2025 declared! Students can download their result and marksheet by visiting rskmp.in. Know the process and direct link to check MPBSE 8th result. Check MP Board 8th Result Marksheet, Pass Percentage here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+