RSKMP कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 rskmp.in पर जारी, एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट मार्कशीट कैसे करें डाउनलोड?

MP Board Class 5th Result 2025: एमपी बोर्ड क्लास 5वीं का वार्षिक परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों और अभिभावकों ने अब राहत की सांस ली है। दरअसल, शुक्रवार 28 मार्च को मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र, आरएसकेएमपी द्वारा दोहपर 1 बजे एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

आरएसकेएमपी रिजल्ट 2025 एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट कुल पास प्रतिशत एवं अन्य विवरण

आरएसकेएमपी कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में हिस्सा ले चुके छात्र अपने एमपी बोर्ड 5 परिणाम आरएसकेएमपी की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दे चुके छात्रों और उनके अभिभावकों को बोर्ड परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों के रोल नंबर और समग्र आईडी नंबर का उपयोग करना होगा।

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, इस वर्ष आरएसकेएमपी परिणाम 5वीं कक्षा 2025 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.70% है। बता दें कि राज्य भर से कक्षा 5 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 11,17,000 से अधिक छात्र उपस्थित हुए, जो अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं।

RSKMP Result 2025 एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट कुल पास प्रतिशत

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र, आरएसकेएमपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल कक्षा 5वीं का कुल पास प्रतिशत करीब 92.70% रहा। मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5 की परीक्षा में करीब 11,17,961 छात्रों ने हिस्सा लिया और परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। इसमें से लगभग 10,36,368 छात्र पास हुए हैं। सूचना के अनुसार, कक्षा 5वीं वार्षिक परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 92.70 प्रतिशत रहा।

इसमें शासकीय विद्यालय, अशासकीय विद्यालय, मदरसा आदि के कुल छात्र शामिल हैं। एमपी बोर्ड आरएसकेएमपी कक्षा 5वीं रिजल्ट के अनुसार, सरकारी स्कूलों के 93.24 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। वहीं निजी स्कूलों में पास प्रतिशत 91.99 प्रतिशत है। राज्य के सभी मदरसा छात्रों का पास प्रतिशत 76.83 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

MP Board Class 5th Result 2025 क्या कहते हैं आंकड़ें

एमपी बोर्ड क्लास 5वीं रिजल्ट 2025 के अनुसार, राज्य भर में शासकीय विद्यालय, अशासकीय विद्यालय, मदरसा में कुल 92.70% बच्चों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। आरएसकेएमपी कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 आंकड़े नीचे दिए गए हैं-

प्रबंधनसम्मिलित छात्रउत्तीर्ण छात्रप्रतिशत
शासकीय6,72,0206,26,61393.24%
अशासकीय4,42,8464,07,37791.99%
मदरसा3,0952,37876.83%
कुल11,17,96110,36,36892.70%

MP Board कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कैसे करें

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जारी कर दिया है। छात्र और अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 चेक करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

चरण 1- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: rskmp.in
चरण 2- "MP Board 5th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- रोल नंबर और समग्र आईडी दर्ज करें।
चरण 4- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
चरण 6- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लें।

RSKMP Class 5th Result 2025 SMS के माध्यम से रिजल्ट चेक करें

छात्र एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी अपने परीक्षा रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया का पालन करें

MPBSE5 टाइप करें और 56263 पर भेजें।

नोट- यदि रिजल्ट से संबंधित कोई त्रुटि हो तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।

RSKMP 5th Result 2025 रिजल्ट में उल्लेखित विवरण

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं परिणाम में छात्र का नाम, विषय, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक तथा कुल अंक और ग्रेड का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है। छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए सभी उपलब्ध कराए गए विवरणों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करना महत्वपूर्ण है। किसी भी विसंगति को देखते हुए उन्हें सुधारने के लिए स्कूल अधिकारियों से तत्काल संपर्क करना चाहिए।

MP Board Class 5th Result 2025 Direct Link

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
MP Board Class 5th Result 2025 declared! Students can download their result and marksheet by visiting rskmp.in. Know the process and direct link to check MPBSE 5th result.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+