MP Board 12th Result 2025: लाखों छात्रों को है एमपी बोर्ड 12 रिजल्ट का इंतजार, जानिए कब आएगा एमपीबीएसई रिजल्ट

MP Board 12th Result 2025 Kab Aayega: उत्तर प्रदेश और बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद अब मध्य प्रदेश बोर्ड के छात्र बेसब्री से अपने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किए जाएंगे।

कैसे डाउनलोड करें एमपीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए सभी छात्र जानना चाहते हैं कि आखिर एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब जारी होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

कब जारी होंगे एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट 2025

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा जल्द ही बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। जानकारी के अनुसार, एमपीबीएसई 12 रिजल्ट 2025 घोषित करने को लेकर अंतिम चरण की तैयारियां की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 इसी हफ्ते जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि बोर्ड की ओर से इस संबंध में अब तक किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्रों को बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा रिजल्ट घोषणा से पूर्व इसकी आधिकारिक सूचना दी जाएगी।

एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षाएं 2025 कब आयोजित की गई?

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा एमपी बोर्ड कक्षा 12 परीक्षाएं बाते 25 फरवरी 2025 से लेकर 25 मार्च 2025 तक आयोजित की गई। राज्य भर के विभिन्न केंद्र पर छात्रों के लिए विभिन्न विषयों की परीक्षाओं का आयोजन किया गया। बता दें कि इस वर्ष 7,06,475 छात्रों एमपी बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 की घोषणा एक साथ की जाएगी।

MPBSE Board Class 12th Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?

एमपीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए छात्र परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

चरण 1: एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
चरण 4: आपका एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
चरण 5: इसे डाउनलोड करें।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
All the students who appeared for the class 12th board exam 2025 conducted by the Board of Secondary Education, Madhya Pradesh want to know when the MP Board 12th result will be released. Students can check important information related to MP Board Result here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+