MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड के छात्रों को कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट का इंतजार, जानिए क्या है अपडेट?

MP Board 10th 12th Result 2025: बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा के बाद से ही तमाम राज्य बोर्ड द्वारा वार्षिक बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी करने को लेकर तैयारियां की जा रही है। मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षार्थी भी अपने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

कैसे चेक करेंगे एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक रूप से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित की जाएगी। इसके बाद एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

कब जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2025?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा राज्य के सभी कक्षा 10वीं और 12वीं विद्यार्थियों के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। एमपीबीओएसई मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गईं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एमपीबीओएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 आगामी 20 अप्रैल के बाद ही जारी किए जाने की संभावना है।

एमपीबीओएसई बोर्ड 10, 12 परीक्षा 2025 कब हुई?

गौरतलब हो कि एमपीबीओएसई द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 फरवरी में शुरू हुई। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से शुरू हुई और 21 मार्च को खत्म हुई। प्रत्येक दिन सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे समाप्त हुईं। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं हिंदी के पेपर से शुरू हुई और विज्ञान के साथ समाप्त हुई।

वहीं एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक चली। बोर्ड परीक्षाओं में फर्स्ट पेपर हिंदी से शुरू होकर गणित के साथ समाप्त हुईं। छात्रों के लिए अपने परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8:30 बजे पहुंचना अनिवार्य था। उन्हें सुबह 8:50 बजे उनकी उत्तर पुस्तिकाएँ सौंपी गईं और पाँच मिनट बाद प्रश्नपत्र वितरित किए गए। बोर्ड की ओर से प्राप्त जानकारियों के अनुसार, मुख्य परीक्षाओं के अलावा 10 फरवरी से 15 मार्च तक स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की गईं। स्व-अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए 25 फरवरी से 25 मार्च तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर प्रायोगिक परीक्षाएं निर्धारित की गईं।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

एमपीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित एमपी बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र अपने परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद जो लोग अपने रिजल्ट चेक करना चाहते हैं,कुछ सरल चरणों का पालन कर अपने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के चरण निम्नलिखित है-

चरण 1- एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाएं
चरण 2- होमपेज पर एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 लिंक की तलाश करें
चरण 3- अपना लॉगिन विवरण रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें
चरण 4- मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5- रिजल्ट डाउनलोड करें
चरण 6- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की एक कॉपी प्रिंट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
MP Board Class 10th, 12th Result 2025 will be released soon by the Madhya Pradesh Board of Secondary Education. As per reports, MPBSE Board Result 2025 will be officially announced first through a press conference.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+