MHT CET PCM Admit Card 2025: एमएचटी सीईटी पीसीएम प्रवेश पत्र जारी, कैसे करें डाउनलोड?

MHT CET PCM Admit Card 2025: एमएचटी सीईटी पीसीएम 2025 परीक्षाएं 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि आज 9 अप्रैल को महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमएचटी सीईटी पीसीएम एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

एमएचटी सीईटी पीसीएम प्रवेश पत्र जारी, कैसे करें डाउनलोड?

फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ (PCM) ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी प्रवेश पत्र 2025 आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए गए। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल के फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ परीक्षा से लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से अपने एमएचटी सीईटी प्रवेश पत्र 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

पीसीएम परीक्षाओं के लिए एमएचटी सीईटी हॉल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। यह घोषणा 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक होने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है। गौरतलब हो कि इससे पहले महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने फार्मेसी में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पीसीबी ग्रुप के लिए एडमिट कार्ड जारी किए थे। बता दें कि एमएचटी सीईटी पीसीबी 2025 की परीक्षाएं 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक निर्धारित थीं।

एमएचटी सीईटी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करने के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इसमें दी गई जानकारी की अच्छी तरह जांच कर लेना चाहिए। हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, विकलांगता का प्रकार (यदि कोई हो) के साथ-साथ परीक्षा केंद्र का नाम और पता का भी उल्लेख होगा। इसके अतिरिक्त, इसमें परीक्षा की तारीख, विषय कोड और परीक्षा के दिन के लिए दिशा-निर्देश भी बताए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड और वैध आईडी प्रूफ़ को सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर ले जाएं ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।

एमएचटी सीईटी हॉल टिकट 2025 डाउनलोड कैसे करें

पीसीएम ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद सरल है। एमएचटी सीईटी हॉल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-

चरण 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाना होगा।
चरण 2- एमएचटी सीईटी 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
चरण 3- निर्धारित फ़ील्ड में अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 4- इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5- MHT CET एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें।
चरण 6- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट किया जा सकता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
MHT CET PCM Admit Card 2025 has been released. Candidates can download their hall ticket by visiting cetcell.mahacet.org. Know the direct link and steps from here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+