Meghalaya Board 10th Toppers List 2024: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम 2024 घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम की घोषणा आज, सुबह 10 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर की गई। बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं परिणाम के साथ, पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट व अन्य विवरण साझा किए गए हैं।
बता दें कि जो छात्र मेघालय बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए वे अपने परिणाम megresults.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने 10वीं बोर्ड रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

मेघालय बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2024
रैंक 1- अनुज छेत्री (575)
रैंक 2- एलेथिया सिम्लीह (574)
रैंक 3- जन्मजात खरसाहनोह (571)
रैंक 4- ऐमे अज़ोरा जी मोमिन, वानमा संगमा (568)
रैंक 5- नीनिवानरोई नोंगत्देह (566)
मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 कैसा रहा?
मेघालय बोर्ड एसएसएलसी परिणाम में इस साल कुल 54134 छात्र उपस्थित हुए थे। जिनमें से पांच विषयों में कुल 17504 छात्र पास हुए हैं। बाकि बचे 30308 छात्रों को एमएल बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।
मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024- लिंग वार पास प्रतिशत
- कुल पास प्रतिशत- 55.80%
- छात्रों का पास प्रतिशत- 78.06%
- छात्राओं का पास प्रतिशत- 77.18%
पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा रिजल्ट
मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में इस बार कुल 55.80% छात्र हुए हैं, जो कि पिछले साल की तुलना में बेहतर है। 2023 में मेघालय बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 में कुल 51.93% छात्र पास हुए थे।
MBOSE SSLC रिजल्ट 2024 कहां चेक करें?
मेघालय बोर्ड 10वीं छात्रों के परिणाम जांचने के लिए वेबसाइटें नीचे दी गई हैं
- mbose.in
- megresults.nic.in
मेघालय बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 कैसे डाउलनोड करें?
मेघालय बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- एसएसएलसी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- आपके परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
- आगे के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें।
मेघालय बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 से संबंधित अधिक विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


Click it and Unblock the Notifications











