MBSE HSLC Result 2025: मिजोरम बोर्ड एचएसएलसी रिजल्ट घोषित, 76.68% छात्र हुए पास

MBSE HSLC Result 2025 (OUT): मिजोरम बोर्ड के छात्रों के लिए आज बड़ा दिन है। छात्रों के बोर्ड रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हुआ। मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज 29 अप्रैल 2025 को एमबीएसई एचएसएलसी रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है।

कैसे डाउनलोड करें एमबीएसई एचएसएलसी 10वीं रिजल्ट 2025

मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 2025 के लिए हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एचएसएलसी) परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी है। मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अब एनबीएसई के आधिकारिक पोर्टल mbse.edu.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।

मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा जारी एमबीएसई एचएसएलसी रिजल्ट 2025 के अनुसार इस साल 76.68% की प्रभावशाली समग्र उत्तीर्ण दर के साथ इस वर्ष कक्षा 10वीं के छात्र छात्राओं ने शैक्षणिक उपलब्धि के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि आज जारी किए गए मिजोरम बोर्ड 10वीं नतीजों में पास होने की दर में थोड़ी लैंगिक असमानता देखने को मिली।

एमबीएसई बोर्ड द्वारा जारी एचएसएलसी रिजल्ट के अनुसार, इस साल लड़कियों की तुलना में राज्य के लड़कों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें 77.86% सफलता दर के साथ लड़के सबसे आगे हैं, जबकि लड़कियों की सफलता दर 75.63% है। बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में आइजोल के पीसी लालथाकिमी ने 500 में से 479 अंक प्राप्त करके सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है। इसाक एमएस डॉनगकिमा और मालसावमकिमा चावंगथु ने एचएसएलसी परीक्षा में द्वितीय टॉपर का स्थान प्राप्त किया है। बता दें दोनों ने 500 में से 475 अंक प्राप्त किए हैं। रिकी लालनुफेला 474 अंकों के साथ टॉप तीन में अपनी जगह सुनिश्चित की है।

कब आयोजित हुई मिजोरम बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025?

एमबीएसई ने बीते 19 फरवरी से 13 मार्च, 2025 तक कक्षा 10वीं की परीक्षाएं आयोजित कीं। परीक्षाओं का सफलतापूर्वक समापन और गहन मूल्यांकण के बाद मिजोरम बोर्ड द्वारा एचएसएलसी परिणामों की घोषणा की गई। छात्रों को एमबीएसई परिणामों को चेक करने के लिए अपना रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे विशिष्ट विवरण दर्ज करने होंगे।

मिजोरम बोर्ड एचएसएलसी रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

मिजोरम बोर्ड द्वारा एचएसएलसी परिणामों की घोषणा कर दी गई है। एमबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए प्रतिभागियों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

चरण 1- सबसे पहले मिजोरम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं
चरण 2- होम पेज पर परिणाम लिंक खोजें
चरण 3- फिर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें
चरण 4- सफल लॉगिन पर परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे
चरण 5- मिजोरम बोर्ड एचएसएलसी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें
चरण 6- छात्रों को भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी प्रिंट करने की सलाह दी जाती है।

एमबीएसई सभी छात्रों को एचएसएलसी परीक्षा और परिणामों से संबंधित अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
MBSE HSLC Result 2025 has been declared at mbse.edu.in. 76.68% students passed this year. Get the direct link and complete details of Mizoram Board 10th Result here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+