MBOSE SSLC Topper List 2025: मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, लीशा और अविला ने किया टॉप

MBOSE SSLC Topper List 2025: पिछले वर्ष के प्रदर्शन से उल्लेखनीय सुधार करते हुए इस वर्ष मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज यानी 5 अप्रैल को सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस वर्ष एसएसएलसी रिजल्ट में राज्य के 87.10% बच्चों ने सफलता हासिल की है।

कैसे चेक करें एमबीओएसई एसएसएलसी 10वीं रिजल्ट स्कोरकार्ड?

गौरतलब हो कि पिछले वर्ष यानी मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के तहत 55.80% पास प्रतिशत रहा। निश्चित रूप से इस वर्ष छात्रों का प्रदर्शन बेहद अच्छा और सराहनीय है। यह बोर्ड भर में छात्रों के प्रदर्शन में पर्याप्त सुधार का प्रतीक है। इस वर्ष की एमबीओएसई कक्षा 10वीं परीक्षाओं में लीशा अग्रवाल और अविला कैथरीन पी लिंगदोह ने 575 अंक प्राप्त करके संयुक्त रूप से टॉप किया है।

फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड स्थान पर दो-दो छात्रों ने किया टॉप

शिलांग स्थित सेंट मार्गरेट हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा लीशा अग्रवाल और जोवाई स्थित नॉर्थ लिबर्टी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अविला कैथरीन पी लिंगदोह ने कुल 600 में से 582 अंक प्राप्त किया है। इन अंकों के आधार पर दोनों ही छात्राओं ने संयुक्त रूप से मेघालय बोर्ड एसएसएलसी रिजल्ट में टॉप किया है। ​​मेघालय बोर्ड टॉपर लीशा अग्रवाल और अविला कैथरीन पी लिंगदोह ही अपनी सफलता का जश्न मनाने वाली एकमात्र छात्रा नहीं थीं; प्रतियोगिता बहुत कड़ी थी।

मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 के अनुसार, शिलॉन्ग स्थित सेक्रेड हार्ट बॉयज स्कूल के छात्र इवानशान नोंग्रुम और फुलबारी स्थित जवाहरलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के छात्र पोरी पांडे छात्रों ने 578 अंकों के साथ दूसरा स्थान यानी सेकेंड टॉपर का स्थान हासिल किया है। वहीं शिलॉन्ग स्थित सेंट मेरीज हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अनुष्मिता चौधरी, नॉन्गपो स्थित आल्फा इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र सौरव पांडे और जोवाइ स्थित केजेपी सिनोड मिहिन्गी हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र यूलोगेमेन रिलिन एल सुटिंग सभी ने 576 अंक प्राप्त करके तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है।

मेघालय बोर्ड ने 10वीं के नतीजे 2025 को छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए आसानी से एक्सेस किए जाने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जारी किया गया। मेघालय बोर्ड एसएसएलसी रिजल्ट में समग्र प्रदर्शन के अलावा, बोर्ड ने प्रत्येक विषय में प्राप्त उच्चतम अंकों की भी घोषणा की है। यह देखा गया कि छात्र अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान को छोड़कर सभी विषयों में उत्तम अंक प्राप्त करने में सफल रहे।

MBOSE SSLC Result 2025 वेबसाइट की सूची

  • mbose.in
  • mboseresults.in
  • megresults.nic.in

MBOSE Class 10th Result 2025 जिलेवार टॉपर्स पास प्रतिशत

  • पश्चिम जैंतिया हिल्स: 96.03%
  • पूर्वी पश्चिमी खासी हिल्स: 95.54%
  • दक्षिण पश्चिमी खासी हिल्स: 94.93%

Meghalaya Board 10th Result 2025 शीर्ष 5 स्थान में टॉप करने वाले छात्र

एमबीओएसई एसएसएलसी परिणाम 2025 लाइव: शीर्ष 5 रैंक धारक और उनके अंक

रैंक 1: 582 अंकों के साथ लीशा अग्रवाल, अविला कैथरीन
रैंक 2: 578 अंकों के साथ इवानशान नोंग्रम, पोरी पांडे
रैंक 3: 576 अंकों के साथ अनुष्मिता चौधरी, सौरव पांडे, यूलोजेमिन रिलिन एल सुटिंग
रैंक 4: 572 अंकों के साथ अनामिका सिंह
रैंक 5: 570 अंकों के साथ ताएशा ग्रेस पाकिनटेन, मैंडरसन थोंगनी, एस्तेर डी शिरा, माहिर इस्लाम

MBOSE SSLC Result 2025 कैसे चेक करें रिजल्ट?

मेघालय बोर्ड एसएसएलसी कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-

चरण 1. MBOSE की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध मेघालय बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
चरण 4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
चरण 5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
चरण 6. आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
MBOSE SSLC Topper List 2025 Released! Meghalaya Board 10th Result Declared, Check Full List of Toppers Names, Ranks and Marks. Know how to check MBOSE SSLC Result 2025 from direct link.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+