MBOSE SSLC Result 2025 OUT: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट या कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एमबीओएसई एसएसएलसी रिजल्ट 2025 आधिकारिक रूप से आधिकारिक पोर्टल पर mbose.in जारी किए गए। छात्र अब अपने स्कोर ऑनलाइन देख सकेंगे।

मेघालय बोर्ड एसएसएलसी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी छात्र अपने एमबीओएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को अपने स्कोर ऑनलाइन देखने के लिए कुछ व्यक्तिगत विवरण दर्ज करने होंगे।
मेघालय बोर्ड एसएसएलसी 10वीं रिजल्ट के अनुसार, इस वर्ष 87.10% छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। बता दें कि एमबीओएसई मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं बीते 10 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित की गई। मेघालय बोर्ड परीक्षाएं राज्य भर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई। परीक्षाएं अंग्रेजी के पेपर से शुरू होकर गणित और विशेष गणित के साथ समाप्त हुई। ये परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गईं।
इस वर्ष प्रदर्शन के मापदंड उल्लेखनीय रहा। मेघालय बोर्ड एसएसएलसी 10वीं रिजल्ट के अनुसार, इस वर्ष पास प्रतिशत में उल्लेखनीय उछाल देखें जा सकते हैं। एमबीओएसई बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट के अनुसार इस साल 87.10% पास प्रतिशत के साथ, परिणाम पिछले रिकॉर्ड से उल्लेखनीय रूप से हाई रहा। आम तौर पर मेघालय बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 50% अंकों के आसपास रहते थे।
क्या कहा राज्य के मुख्यमंत्री ने..
इन उपलब्धियों के जवाब में मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी प्रशंसा व्यक्त की। "एसएसएलसी, एमबीओएसई परीक्षाओं में शानदार अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को बहुत-बहुत बधाई। भविष्य में यह आपकी पहली छलांग आपको और अधिक चीजों के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करे। इस वर्ष का परिणाम के तहत उत्तीर्ण प्रतिशत 87.10% को छूना एक पथप्रदर्शक परिणाम है, जिसने पिछले वर्षों के परिणामों के रिकॉर्ड को पार किया है। पूर्व रिजल्ट के अनुसार, यह पास प्रतिशत 50 की सीमा में ही रही है। मैं उन सभी 341 स्कूलों को भी अपनी हार्दिक बधाई देता हूं जिन्होंने 100% उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया है।"
कहां चेक कर सकेंगे मेघालय बोर्ड एसएसएलसी रिजल्ट 2025?
अपना एमबीओएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को mbose.in, mboseresults.in और megresults.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस प्रक्रिया में एसएसएलसी परीक्षा परिणाम लिंक पर जाकर और लॉगिन विवरण दर्ज कर छात्र अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
एमबीओएसई एसएसएलसी रिजल्ट 2025 कैसे करें डाउनलोड
मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 5 अप्रैल 2025 को सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यदि आपने यह परीक्षा दी है, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं:
चरण 1: अपने आधिकारिक वेबसाइट में megresults.nic.in टाइप करें और वेबसाइट खोलें।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध "SSLC Examination Result 2025" लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
चरण 3: नए पेज पर, अपना रोल नंबर सावधानीपूर्वक दर्ज करें। दिए गए बॉक्स में कैप्चा कोड भरें।
चरण 4: सभी जानकारी भरने के बाद, "Submit" बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसमें विषयवार अंक और कुल अंक शामिल होंगे।
चरण 6: परिणाम डाउनलोड करें
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए एमबीओएसई एसएसएलसी रिजल्ट 2025 प्रिंट लें।


Click it and Unblock the Notifications











