Maharashtra HSC (12th) Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिसके कारण सोशल मीडिया पर परिणाम जारी होने से संबंधित अफवाहें फलाई जा रही हैं। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने अपनी वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी कर छात्रों और अभिभावकों से एचएससी परिणाम 2024 की तारीख और समय के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करने को कहा है।

बोर्ड ने कहा कि महाराष्ट्र एचएससी (12वीं) परिणाम 2024 की तारीखें mahahsscboard.in पर प्रकाशित की जाएंगी। आमतौर पर, महा बोर्ड पहले 12वीं कक्षा के नतीजे और उसके बाद 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित करता है।
मीडिया से बात करते हुए, महाराष्ट्र बोर्ड के एक अधिकारी ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि एचएससी परिणाम महीने के अगले सप्ताह में आने की संभावना है।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं (एचएससी) परीक्षा 2024 कब हुई?
बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं (एसएससी) अंतिम परीक्षा 2 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थी। जिसमें लगभग 14 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।
महाराष्ट्र 12वीं परिणाम 2024 जांचने के लिए आवश्यक लॉगिन विवरण
- बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर
- माता का प्रथम नाम
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 कहां चेक करें?
- mahresult.nic.in
- msbshse.co.in और
- hscresult.mkcl.org
छात्र महाराष्ट्र 12वीं परिणाम 2024 घोषित होने पर mahresult.nic.in और अन्य वेबसाइटों जैसे msbshse.co.in और hscresult.mkcl.org पर देख सकते हैं। छात्र अपना परिणाम digilocker - digilocker.gov.in के माध्यम से भी देख सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 कैसे चेक करें?
- MAH रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध महाराष्ट्र एचएससी, (12वीं) परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपके परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- परिणाम की जांच करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट सेव करें।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम पिछले साल कैसा रहा?
2023 में महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा के स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत नीचे दिया गया है-
- विज्ञान: 96.09%
- कला: 84.05%
- वाणिज्य: 90.42%
- बिजनेस: 89.25%
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा पासिंग मार्क्स क्या है?
MSBSHSE मानदंडों के अनुसार, छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल में कम से कम 35% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।


Click it and Unblock the Notifications











