Maharashtra 10th-12th Supplementary Results: अगर आप महाराष्ट्र एजुकेशन बोर्ड की 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2018 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। अभी हाल ही में बोर्ड अध्यक्ष शकुंतला काले ने बताया कि फिलहाल एसेसमेंट प्रक्रिया चल रही है और इसी महीने के आखिर तक दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित किए जाएंगें। अगर आप महाराष्ट्र एजुकेशन बोर्ड 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट देखना चाहते है तो अगस्त के आखिरी सप्ताह में ऑफिसियल वेबसाइट पर देख सकते है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन जुलाई और अगस्त महीने में किया था। 10वीं बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई से शुरू होकर 2 अगस्त तक और 12वीं बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित की गई थी। इन दोनों परीक्षाओं में 40,000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 8 जून को जारी किया था, जिसमें 89.41 % छात्र-छात्राएं पास हुए थे। जबकि 12वीं बोर्ड के रिजल्ट 30 मई को जारी किए गये थे जिसमें पास होने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 88.41 % था। रिजल्ट आने के बाद ऐसे करें चेक करें 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री के रिजल्ट। रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01-
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://mahresult.nic.in या https://mahahsscboard.maharashtra.gov.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-04
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।


Click it and Unblock the Notifications











