MAHA HSC Result 2024 (Out): महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने आज 21 मई, 2024 को कक्षा 12वीं के परिणाम 2024 घोषित कर दिए हैं। परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। जिसके बाद 1 बजे रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया। जो उम्मीदवार राज्य भर में एचएससी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपने कक्षा 12वीं के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic पर देख सकते हैं।

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 के लिए कुल 14,33,331 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 14,23,923 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए और कुल 13,29,684 छात्र उत्तीर्ण हुए। महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया है कि इस साल 26 अलग-अलग विषयों में छात्रों ने पूर्ण अंक (100) हासिल किए हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं में लड़कियों ने लड़कों को 3.84% से मात दी है। जहां लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 95.44% रहा, वहीं लड़कों का कुल पास प्रतिशत 91.60% रहा। और अगर कुल पास प्रतिशत की बात की जाए तो महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परीक्षा 2024 में कुल 93.37% छात्र पास हुए हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम 2024: स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत
- विज्ञान: 97.82%
- कला: 85.88%
- वाणिज्य: 92.18%
- वोकेशनल: 87.75%
- आईटीआई: 87.69%
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 वेबसाइट लिंक
- mahresult.nic.in
- hscresult.mahahsscboard.in
- mahahsscboard.in
- hscresult.mkcl.org
- results.digilocker.gov.in
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 कैसे चेक करें?
एचएससी परिणाम की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर एचएससी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: रोल नंबर, मां का पहला नाम दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 4: आपका परिणाम अगले पेज पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: परिणाम की जांच करें और डाउनलोड करें।
चरण 6: आगे के उपयोग के लिए सेव करें।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 कब हुई?
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 19 मार्च तक दो पालियों - सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी। जिसमें की राज्य भर के 3,195 केंद्रों पर 14,57,293 छात्र महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 से संबंधित अधिक विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


Click it and Unblock the Notifications











