Lata Mangeshkar News लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, स्कूल कॉलेज ऑफिस बंद

Lata Mangeshkar News Today Cremation Holiday In Maharashtra School College Offices Closed मशहूर गायिका लता मंगेशकर का आज 6 फरवरी 2022 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

By Careerindia Hindi Desk

Lata Mangeshkar News Today Cremation मशहूर गायिका लता मंगेशकर का आज 6 फरवरी 2022 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कोरोना और निमोनिया के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 5 फरवरी 2022 को भर्ती कराया गया था। इससे पहले लता मंगेशकर को 8 जनवरी 2022 को भर्ती कराया गया था और 28 जनवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। लता मंगेशकर के निधन के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार पर 7 फरवरी को पूरे महाराष्ट्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

लता मंगेशकर के अंतिम संLata Mangeshkar News लता स्कार पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, स्कूल कॉलेज ऑफिस बंद

राज्य में सार्वजनिक अवकाश के दौरान शोक व्यक्त करने के लिए स्कूल, कॉलेज और ऑफिस को भी बंद करने के निर्देश दिए हैं। लता मंगेशकर के लिए एक राजकीय अंतिम संस्कार की घोषणा की गई और उसके बाद दो दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज दो दिनों तक आधा झुका रहेगा।

सीएम ठाकरे ने ट्विट किया कि लता दीदी के जाने के साथ ही स्वर का युग समाप्त हो गया, एक महान युग का अंत हो गया। हमने अपने ममतामयी आशीर्वाद को खो दिया है। लता दीदी को भावभीनी श्रद्धांजलि। मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने भारत रत्न लता मंगेशकर का राजकीय अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए हैं। भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए राज्य सरकार ने सोमवार, 7 फरवरी 2022 को राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे समारोह में 2 दिन तक किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति नहीं करने का आदेश दिया है। भारत सरकार द्वारा दो दिवस (6 एवं 07 फरवरी 2022) का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

सीजी सीएम बघेल ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय लता मंगेशकर जी का निधन बेहद दुःखद व सम्पूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा गाए गीत सदा लोगों के दिलों में रहेंगे। उनके निधन से भारत ने आज एक रत्न खो दिया है।

राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। राजकीय शोक के कारण राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज शाम किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

बता दें कि लता मंगेशकर को कोरोना के हल्के लक्षण होने के बावजूद उनकी उम्र को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उनकी सेहत में सुधार था, लेकिन जब उनकी तबियत बिगड़ती तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। लता मंगेशकर को अक्सर 'भारत की कोकिला' भी कहा जाता है। सात दशकों से अधिक के गायन करियर में उन्होंने अपनी मखमली आवाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। सुश्री मंगेशकर ने कई भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गाये हैं।

लता मंगेशकर को भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादासाहेब प्लाक पुरस्कार समेत को कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने पिता की मृत्यु के बाद, मात्र 13 साल की उम्र में मराठी फिल्मों में एक गायक के रूप अपना करियर शुरू किया। 15 साल की उम्र में, उनका हिंदी फिल्म 'महल' का उनका गाना "आयेगा आने वाला" हिट होने के बाद उनका करियर काफी ऊंचाइयों पर पहुंच गया। तब से वह प्लेबैक के साथ-साथ भारत के संगीत उद्योग में एक प्रमुख स्तंभ रही हैं।

SIB क्लर्क पीओ एडमिट कार्ड 2022 Direct डाउनलोड करें SIB क्लर्क पीओ एडमिट कार्ड 2022 Direct डाउनलोड करें

REET News रीट पेपर लीक में प्रदीप गिरफ्तार, CBI जांच की मांगREET News रीट पेपर लीक में प्रदीप गिरफ्तार, CBI जांच की मांग

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Lata Mangeshkar News Today Cremation Holiday In Maharashtra School College Offices Closed : Famous singer Lata Mangeshkar passed away today on 6 February 2022 at the age of 92. Was admitted on 5 February 2022 at Breach Candy Hospital in Mumbai due to corona and pneumonia. Earlier Lata Mangeshkar was admitted on 8 January 2022 and was discharged from the hospital on 28 January. After the death of Lata Mangeshkar, Maharashtra Chief Minister Uddhav Balasaheb Thackeray has declared February 7 as a public holiday across Maharashtra on the funeral of Lata Mangeshkar.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X