UGC NET 2024: एक दिन के लिए बढ़ी यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन तिथि, देखें आवेदन प्रक्रिया और विवरण

UGC NET December 2024 Registration Extended: जो उम्मीदवारों ने अब तक यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए, उन्हें हताश होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। एनटीए ने उक्त सूचना एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से दी।

एनटीए यूजीसी नेट 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब एनटीए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से अपना आवेदन भर कर जमा कर सकते हैं। लाखों उम्मीदवारों की सुविधा के मद्देनजर एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंर 2024 पंजीकरण को एक दिन के लिए आगे बढ़ाया है।

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2024 रात के 11 बजकर 59 मिनट निर्धारित है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण की एक्सटेंडेड समय के बावजूद यदि कोई उम्मीदवार सफल पंजीकरण में असमर्थ होता है तो इस पर और विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय के अंदर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 पंजीकरण करा लें।

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की तिथि

  • पूर्व तिथि - 10 दिसंबर 2024 (रात 11:50 बजे तक)
  • विस्तारित तिथि - 11 दिसंबर 2024 (रात 11:59 बजे तक)

परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से)

  • पूर्व तिथि - 11 दिसंबर 2024 (रात 11:50 बजे तक)
  • विस्तारित तिथि - 12 दिसंबर 2024 (रात 11:59 बजे तक)

ऑनलाइन आवेदन पत्र में विवरण में सुधार

  • पूर्व तिथि - 12 दिसंबर 2024 से 13 दिसंबर 2024 (रात 11:50 बजे तक)
  • विस्तारित तिथि - 13 दिसंबर 2024 से 14 दिसंबर 2024 (रात 11:59 बजे तक)

UGC NET 2024 December Direct Link

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

चरण 1: एनटीए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं
चरण 2: "यूजीसी नेट दिसंबर-2024: रजिस्टर/लॉगिन" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: पंजीकरण पूरा करें।
चरण 4: आवेदन पत्र भरें
चरण 5: यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
चरण 7: आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 8: आवेदन फॉर्म जमा करें
चरण 9: यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
चरण 10: भविष्य के संदर्भ के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2024 फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UGC NET December 2024 registration deadline extended. Last chance to apply for UGC NET. Check how to apply and revised dates for application correction in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+