KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए सूची कैसे चेक करें, कैसे ढूंढें अपने बच्चे का नाम

KVS Admission 2025: वर्ष 2025-26 में केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका 2 और कक्षा 2 से 12 तक के प्रवेश के लिए अभिभावक अनंतिम सूची जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में जारी किए गए अपडेट के अनुसार, केवीएस प्रवेश 2025 अनंतिम सूची 17 अप्रैल 2025 को जारी किया जाना था।

केवीएस प्रवेश 2025 प्रोविजनल लिस्ट कैसे चेक करें

हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ कक्षाओं के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा अनंतिम प्रवेश सूची की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि केवीएस प्रवेश 2025 प्रोविजनल लिस्ट केवल कक्षा 11वीं को छोड़ कर बालवाटिका 2 और कक्षा 2 से 12 के लिए जारी की जानी है। केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए अनंतिम सूची ऑनलाइन माध्यम से जारी की जाएगी।

केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए अनंतिम प्रवेश सूची, अन्य अपडेट के साथ, व्यक्तिगत विद्यालयों की वेबसाइटों या सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से भी देखी जा सकती है। बता दें कि केवीएस दाखिले 2025 के लिए सूची विभिन्न माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।

विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में बालवाटिका 2 और कक्षा 2 से कक्षा 12वीं में प्रवेश पाने के लिए आवेदन करने वाले छात्र और उनके अभिभावक केवीएस प्रवेश 2025 अनंतिम सूची संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। लाखों लोग बेसब्री से केवीएस दाखिले के लिए अनंतिम सूची के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कुछ वेबसाइट्स पर कुछेक क्लास के छात्रों की सूची प्रकाशित की गई है।

बता दें कि केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2025 चयन सूची के तहत चयन प्रक्रिया में सफल हुए छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 18 अप्रैल से निर्धारित है।केवीएस में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025 निर्धारित है। अभिभावकों को छात्रों को सलाह दी जाती है कि केवीएस प्रवेश 2025 अनंतिम सूची जारी होते ही प्रवेश प्रक्रिया की औपचारिकताएं निर्धारित समय से पूरी कर लें। नए शैक्षणिक वर्ष में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए सभी उम्मीदवारों को इन महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी रखना अनिवार्य है।

केवीएस एडमिशन 2025 प्रोविजनल लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

केवीएस एडमिशन 2025 प्रोविजनल लिस्ट चेक और डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद सरल है। छात्र और उनके अभिभावक केंद्रीय विद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर केवीएस प्रवेश 2025 अनंतिम सूची चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर केवीएस प्रवेश 2025 अनंतिम सूची डाउनलोड कर सकते हैं-

चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं
चरण 2: केवीएस प्रवेश सूची लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: क्लिक करने के बाद, सूची वाली एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिखेगी
चरण 4: इस पीडीएफ को रिकॉर्ड रखने के लिए डाउनलोड करें
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
KVS Admission 2025 provisional list for Classes 2 to 12 and Balvatika 2 will be released soon at kvsangathan.nic.in. Check Kendriya Vidyalaya admission list release date, steps to download.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+