KGMU ने निकाली लखनऊ नर्सिंग ऑफिसर के 733 पदों पर भर्ती, शीघ्र करें आवेदन

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 733 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 अप्रैल 2025 से 25 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

KGMU ने निकाली लखनऊ नर्सिंग ऑफिसर के 733 पदों पर भर्ती, शीघ्र करें आवेदन

बता दें कि यह भर्ती केजीएमयू की यह भर्ती उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन सफलतापूर्वक पूरा करें।

केजीएमयू लखनऊ नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025: पदों का विवरण

  • सामान्य भर्ती (General Recruitment): 626 पद
  • बैकलॉग भर्ती (Backlog Recruitment): 107 पद
  • कुल पद: 733

इन सभी पदों के लिए लेवल 7 के अंतर्गत वेतनमान निर्धारित है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

• आवेदन प्रारंभ तिथि: 25 अप्रैल 2025
• शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 25 मई 2025
• फॉर्म पूरा करने की अंतिम तिथि: 31 मई 2025
• परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र: जल्द घोषित किए जाएंगे

केजीएमयू लखनऊ नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड

लखनऊ नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 के आवेदन के लिए निम्न प्रकार से आवेदक योग्य होंगे-

• उम्मीदवार के पास बी.एससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी.एससी नर्सिंग, या जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा होना चाहिए।

• जीएनएम डिप्लोमा धारकों के लिए 2 वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य है।

• इंडियन नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना आवश्यक है।

आवेदन के लिए आयु सीमा (01/01/2025 के अनुसार)

• न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
• अधिकतम आयु: 40 वर्ष
• आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

केजीएमयू लखनऊ नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवार भर्ती के आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-

चरण 1: उम्मीदवार केजीएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: भर्ती अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
चरण 3: सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ आदि तैयार रखें।
चरण 4: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय सभी कॉलम सावधानीपूर्वक भरें।
चरण 5: फॉर्म जमा करने से पहले एक बार पूर्वावलोकन अवश्य करें।
चरण 6: आवेदन शुल्क का भुगतान कर अंतिम फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

केजीएमयू लखनऊ नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025: आवेदन शुल्क

• सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2360 रुपए

• एससी / एसटी / पीएच वर्ग के लिए 1416 रुपए

फीस का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

केजीएमयू लखनऊ नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
King George Medical University (KGMU), Uttar Pradesh, Lucknow has released the official notification for Nursing Officer Recruitment 2025. A total of 733 Nursing Officer posts will be recruited under this recruitment drive. For which interested and eligible candidates can apply online by visiting the official website from 25 April 2025 to 25 May 2025.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+