देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में आगामी शैक्षिक सत्र यानि कि 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली की ओर से मंगलवार को एडमीशन नोटिस जारी किया गया, जिसमें कक्षा 1 से लेकर कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि तय की गई है।

एडमीशन नोटिस के अनुसार केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन 17 अप्रैल 2023 शाम 7 बजे तक कर सकेंगे। इसके बाद कोई भी नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा। कक्षा 1 में उपलब्ध सीटों का ब्योरा केवी की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
प्रवेश की पूरी प्रक्रिया की जानकारी संगठन की अधिकारिक वेबसाइट https://kysonlineadmission.ks.gov.in और एंड्रॉयड ऐप में उपलब्ध करायी गई है। इसी पोर्टल पर जाकर आप रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में लिए क्या उम्र होती है?
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 6 साल निर्धारित है। नोटिस के अनुसार जिन बच्चों की उम्र 31 मार्च 2023 को 6 वर्ष हो चुकी है, केवल उन्हीं का आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 2 से 11 में प्रवेश की प्रक्रिया
कक्षा 2 से लेकर कक्षा 11 तक में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 3 अप्रैल 2023 सोमवार को सुबह 8 बजे से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन 12 अप्रैल 2023 को शाम 4 बजे तक ही कर सकते हैं। कक्षा 2 से 11 तक में सीटों का ब्योरा ऑफलाइन होगा। यानि कि आप अपनी निकटतम ब्रांच में जाकर पता कर सकते हैं कि वहां प्रवेश के लिए कितनी सीटें खाली हैं। प्रवेश के लिए फॉर्म आप वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन जमा करने के लिए आपको ब्रांच के प्रधानाचार्य कार्यालय में जाकर ही जमा करना होगा।
केंद्रीय विद्यालय संगठन का सुझाव है कि अभिभावक प्रधानाचार्य कार्यालय में दिये गए समय पर ही जायें। अनायास भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है।
प्रवेश नोटिस के अनुसार यदि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते वक्त अगर कोई गलत जानकारी दी तो प्रवेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











