Karnataka PUC II Supplementary Result 2023 for Exam 2: कर्नाटक प्री यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग ने आज 12 सितंबर, 2023 को कर्नाटक पीयूसी II परीक्षा 2 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी हैं। जो उम्मीदवार सप्लीमेंट्री परीक्षा 2 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने परिणाम आधिकारिक साइट karesults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बता दें कि कर्नाटक पीयूसी II परीक्षा 2 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 के अंक जांचने के लिए, छात्रों को अपने पंजीकरण नंबर का उपयोग करना होगा और लॉगिन विंडो में विषय संयोजन चुनना होगा।
कर्नाटक पीयूसी II सप्लीमेंट्री परीक्षा 2 उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र न्यूनतम अंकों की आवश्यकता से थोड़े अंतर से चूक जाएंगे, उन्हें शिक्षक सिर्फ 5 फीसदी तक के ग्रेस अंक देकर पास कर सकते हैं। जबकि सभी विषयों में फेल होने वाले छात्रों को दोबारा कक्षा लेनी होगी।
कर्नाटक पीयूसी II सप्लीमेंट्री परीक्षा 2 रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?
कर्नाटक पीयूसी II सप्लीमेंट्री परीक्षा 2 रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
चरण 1: Karresults की आधिकारिक साइट karresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध परीक्षा 2 के लिए कर्नाटक पीयूसी II सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
चरण 5: परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
चरण 6: आगे की आवश्यकता के लिए रिजल्ट को अपने पास सेव करकर रखें।
कर्नाटक पीयूसी II परीक्षा 2 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 की जांच करने के लिए डायरेक्ट लिंक
गौरतलब है कि कर्नाटक पीयूसी 2 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 20 जून 2023 को घोषित किए गए थे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार कर्नाटक पीयूसी की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











