Karnataka PUC 2 Result 2025: कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट कुछ ही देर में? यहां देखें सभी जानकारी

Karnataka PUC 2 Result 2025 Date, Time: कर्नाटक में लाखों की संख्या में छात्र बेसब्री से अपने केएसईएबी बोर्ड पीयूसी 2 परिणाम 2025 के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) द्वारा आज, 8 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (पीयूसी) या कक्षा 12वीं की परीक्षा रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

केएसईएबी बोर्ड पीयूसी 2 कक्षा 12वीं रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड?

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड द्वारा सेकेंड पीयूसी रिजल्ट जारी करने के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। केएसईएबी कर्नाटक बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। सेकेंड पीयूसी परिणाम जारी होने के बाद छात्र और अभिभावक केएसईएबी सेकेंड पीयूसी रिजल्ट और स्कोरकार्ड केएसईएबी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

गौरतलब हो कि कर्नाटक बोर्ड द्वारा केएसईएबी सेकेंड पीयूसी परीक्षा 2025 बीते 1 मार्च से 20 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी। कर्नाटक बोर्ड सेकेंड पीयूसी परीक्षा पूरे राज्य में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। बता दें कि कर्नाटर बोर्ड 12वीं परीक्षा के बाद 21 मार्च को छात्रों को उत्तर कुंजी उपलब्ध कराई गई। इससे छात्रों को अपने प्रदर्शन के बारे में शुरुआती जानकारी मिली। कर्नाटक बोर्ड केएसईएबी सेकेंड पीयूसी रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने स्कोर देख सकते हैं।

केएसईएबी कर्नाटक बोर्ड सेकेंड पीयूसी परिणाम 2025 कब आएगा?

केएसईएबी द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार यानी 8 अप्रैल को कर्नाटक बोर्ड सेकेंड पीयूसी परिणाम 2025 जारी किए जाने की उम्मीद की जा रही है। कर्नाटक बोर्ड की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर 12:30 बजे कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी। केएसईएबी द्वारा जल्द ही केएसईएबी 2nd PUC रिजल्ट 2025 को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

बता दें कि केएसईएबी ने सेकेंड PUC परीक्षा 1 के परिणामों को आधिकारिक रूप से घोषित करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की योजना बनाई है। इस आयोजन की तिथि और समय पहले ही बता दिया जाएगा, ताकि छात्रों को इस बारे में अच्छी तरह से जानकारी मिल सके कि उनके परिणाम कब सार्वजनिक किए जाएंगे। इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी के लिए छात्रों और उनके अभिभावकों को केएसईएबी की आधिकारिक वेबसाइट और एक्स अकाउंट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

Karnataka Board 2nd PUC Result 2025 कहां चेक करें?

कर्नाटक बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र अपने स्कोर जानने के लिए उत्सुक छात्रों के पास अपने परिणाम देखने के लिए कई विकल्प होंगे। परिणाम देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल karresults.nic.in और kseab.karnataka.gov.in उपलब्द्ध हैं। ये वेबसाइट लाइव अपडेट और विस्तृत निर्देश प्रदान करेंगी कि छात्र अपने परिणाम कैसे देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

KSEAB 2nd PUC Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?

केएसईएबी सेकेंड पीयूसी परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए और सफलतापूर्वक परीक्षा देने वाली सभी छात्रों को अपने परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां केएसईएबी सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए कुछ सरल चरणों का उल्लेख किया जा रहा है। छात्र और उनके अभिभावक कर्नाटक बोर्ड सेकेंड पीयूसी परिणाम 2025 देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

चरण 1: कर्नाटक परिणाम आधिकारिक पोर्टल karresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर पीयू II परीक्षा 1 परिणाम पृष्ठ पर जाएं।
चरण 3: अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करे।
चरण 4: कर्नाटक बोर्ड सेकेंड पीयूसी परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखेगा
चरण 5: केएसईएबी सेकेंड पीयूसी परिणाम 2025 डाउनलोड करें।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए केएसईएबी सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2025 प्रिंट ले लें।

Karnataka Board 2 PUC Result 2025 Link

क्या है बीते वर्षों का ट्रेंड?

बीते वर्षों में कर्नाटक बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी करने के ट्रेंड को ध्यान में रखें तो, वर्ष 2023 में कर्नाटक सेकेंड पीयूसी के परिणाम 21 अप्रैल को घोषित किए गए। इसमें कुल पास प्रतिशत 74.67% रहा। वर्ष 2023 की परीक्षा में करीब 7,02,067 छात्रों में से 5,24,209 छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं यदि बात वर्ष 2024 की करें तो पिछले साल केएसईएबी द्वारा पीयूसी 2 रिजल्ट 10 अप्रैल को ही जारी किए गए थे।2024 में, कर्नाटक बोर्ड सेकेंड पीयूसी परिणामों में 81.15% छात्रों ने सफलतापूर्ण परीक्षा पास की, जिसमें 6,81,079 छात्रों में से 5,52,690 छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
When will Karnataka PUC 2 Result 2025 come? Know the expected date, time of KSEAB 2nd PUC Result and how to download it from the official website through direct link, see complete details here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+