Karnataka 2nd PUC Toppers List 2025: कर्नाटक 2 पीयूसी रिजल्ट अमूल्य, दीपाश्री और संजना ने किया टॉप

Karnataka 2nd PUC Toppers List 2025: कर्नाटक राज्य के करीब 7 लाख से अधिक छात्र अपने द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2025 का इंतज़ार कर रहे थे। आज 8 अप्रैल को कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2025 की घोषणा कर दी है। केएसईएबी की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और kseab.karnataka.gov.in पर रिजल्ट उपलब्द्ध है।

कर्नाटक 2 पीयूसी रिजल्ट घोषित, 73.45% छात्र पास; यहां देखें टॉपर्स की पूरी सूची

कर्नाटक 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 के अंतर्गत इसमें कला, विज्ञान और वाणिज्य सहित विभिन्न धाराओं के छात्रों का प्रदर्शन दर्ज है। राज्य के शिक्षा मंत्री मधु बंगरप्पा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की और दोपहर 1:30 बजे नतीजे ऑनलाइन उपलब्ध हो गए। इसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने स्कोर देख सकते हैं। कर्नाटक 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्र कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी के साथ लॉगिन कर रिजल्ट विवरण देख सकते हैं।

कर्नाटक 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों में कई होनहार छात्र शामिल हैं। कर्नाटक 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 के अंतर्गत तीनों संकाय की बात करें तो विज्ञान में अमूल्य कामथ, कॉमर्स में दीपाश्री और आर्ट्स में संजना बाई ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से तीनों संकाय में टॉप किया है। दक्षिण कन्नड़ के एक्सपर्ट पीयू कॉलेज के अमूल्य कामथ ने बेहतरीन अंकों के साथ विज्ञान स्ट्रीम में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं मंगलुरु के कैनरा पीयू कॉलेज की दीपश्री ने वाणिज्य में 600 में से 599 के अपने शानदार स्कोर के साथ कॉमर्स में टॉप किया। यदि बात आर्ट्स संकाय की करें तो बेल्लारी के इंदु पीयू कॉलेज की संजना बाई ने कला स्ट्रीम में 600 में से 597 अंक हासिल कर टॉप किया है।

कर्नाटक बोर्ड ने 500 या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को एक समर्पित लिंक के माध्यम से अपने अंक प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया, जिससे शैक्षणिक उपलब्धियों को व्यापक मान्यता मिल सके। बता दें कि कर्नाटक 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.45% रहा। यह पिछले वर्ष के 81.15% की तुलना में थोड़ा कम है। हालांकि इसे अभी भी एक सराहनीय उपलब्धि माना जाता है।

कर्नाटक 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 स्ट्रीम वाइज

कर्नाटक 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 के तहत विज्ञान स्ट्रीम ने 82.45% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ उच्चतम सफलता दर हासिल की। उसके बाद कॉमर्स ने 76.07% और आर्ट्स ने 53.29% सफलता दर के साथ आधे से अधिक छात्रों को उत्तीर्ण किया। कर्नाटक 2 पीयूसी 2025 परीक्षाएं बीते 1 मार्च से 20 मार्च 2025 तक राज्य के लगभग 1,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं।

Karnataka 2nd PUC Toppers 2025 साइंस टॉपर्स

स्थानछात्र का नामअंक
1अमूल्य कामथ599
1दीक्षा आर599
2बिंदू नवाले598
2राजा यदु वंसी यादव598
2विजीत जी गौड़ा598
3अदिती वीरेश अंगड़ी597
3अक्षय एम हेगड़े597
3क्षमा सीपी597
3प्रणती एनजे597
3प्रेक्षा एमएस597

Karnataka 2nd PUC Toppers 2025 कॉमर्स टॉपर्स

स्थानछात्र का नामअंक
1दीपाश्री एस599
2तेजश्विनी598
3एचबी भार्गवी597
3प्रणय बालासाहेब597
3प्रतीक्षा पी597
3तनवी हेमंत597
3वैष्णवी प्रसाद भट्ट597
4अम्रुतवर्णिषी एस596
4अनुप शॉन गोम्स596
4धात्री जी596

Karnataka 2nd PUC Toppers 2025 आर्ट्स टॉपर्स

स्थानछात्र का नामअंक
1आर संजना बाई597
2के निर्मला596
3केआर श्रीजया दर्शिनी595
4इनीष्का594
4कावेरी पवाड़ी594
5नागवेनी एंथनी593
5पी युक्ता श्री593
6सुनीता592
7गौतमी591
7प्रक्रुति591

कर्नाटक 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 पांच वर्षों के पास प्रतिशत

  • 2025: 73.45 प्रतिशत
  • 2024: 81.15 प्रतिशत
  • 2023: 74.67 प्रतिशत
  • 2022: 61.88 प्रतिशत
  • 2021: 100 प्रतिशत
  • 2020: 61.73 प्रतिशत
  • 2019: 67.73 प्रतिशत

KSEAB 2nd PUC Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?

केएसईएबी सेकेंड पीयूसी परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए और सफलतापूर्वक परीक्षा देने वाली सभी छात्रों को अपने परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। छात्र कर्नाटक बोर्ड सेकेंड पीयूसी परिणाम 2025 देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

चरण 1: कर्नाटक परिणाम आधिकारिक पोर्टल karresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर पीयू II परीक्षा 1 परिणाम पृष्ठ पर जाएं।
चरण 3: अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करे।
चरण 4: कर्नाटक बोर्ड सेकेंड पीयूसी परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखेगा
चरण 5: केएसईएबी सेकेंड पीयूसी परिणाम 2025 डाउनलोड करें।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए केएसईएबी सेकेंड पीयूसी रिजल्ट 2025 प्रिंट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Over 7 lakh students in the state of Karnataka were eagerly waiting for their 2nd PUC Result 2025. Today, on April 8, the Karnataka School Examination and Assessment Board (KSEAB) has announced the Karnataka 2nd PUC Result 2025.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+