Karnataka 2nd PUC Result 2025: 8% गिरा कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट! जानिए कैसा रहा रिजल्ट?

Karnataka 2nd PUC Result 2025: आज, मंगलवार 8 अप्रैल, 2025 को कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने द्वितीय प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (PUC) परीक्षाओं के लिए परिणामों की घोषणा कर दी है। कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।

कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंगवार पास प्रतिशत एवं अन्य डिटेल्स

कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी 2025 परीक्षा 1 के लिए उपस्थित हुए सभी छात्र जो उत्सुकता से बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों karresults.nic.in और kseab.karnataka.gov.in के माध्यम से अपने स्कोर देख सकते हैं। कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 की मानें तो इस वर्ष छात्रों का कुल पास प्रतिशत 73.45% रहा।

क्या कहते हैं कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 आंकड़ें

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के शिक्षा मंत्री ने कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 की घोषणा की। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.4% रहा। विभिन्न स्ट्रीम में विज्ञान के छात्रों ने 82.45% पास प्रतिशत के साथ असाधारण प्रदर्शन किया। विज्ञान स्ट्रीम की परीक्षा के लिए कुल 2.9 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 2,80,933 उपस्थित हुए और 2,31,461 उत्तीर्ण हुए। वहीं कॉमर्स के छात्रों ने भी 76.07% पास दर के साथ शानदार प्रदर्शन किया। कॉमर्स स्ट्रीम में करीब 2.2 लाख पंजीकृत हुए 2,03,429 उपस्थित हुए और 1,55,425 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में 1.9 लाख पंजीकरण हुए, जिसमें 1,53,043 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए और 81,553 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए, यानी 53.29% बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण किया।

कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 गिर गया पास प्रतिशत

गौरतलब हो कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी 2025 परीक्षा 1 में छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 के अनुसार, इस साल कर्नाटक 2 पीयूसी 2025 कुल पास प्रतिशत 73.45% रहा, जबकि पिछले वर्ष यानी कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी रिजल्ट 2024 के तहत छात्रों का कुल पास प्रतिशत 81.15% था। ज्यादातर जिलों में छात्रों का प्रदर्शन बीते वर्ष की तुलना में संतोषजनक रहा।

Karnataka 2nd PUC Result 2025 कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 क्या कहते हैं आंकड़ें

कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 के अनुसार डिवीजन-वाइज, उपस्थित हुए छात्रों की संख्या, पास प्रतिशत, लिंग के अनुसार लड़के और लड़कियों के पास प्रतिशत और बीते पांच वर्षों के पास प्रतिशत यहां प्रदान किए जा रहे हैं।

कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 के अनुसार कितने छात्र हुए उपस्थित, पास प्रतिशत

कॉलेज प्रकारउपस्थित छात्रपास छात्रपास प्रतिशत
सरकारी कॉलेज1,44,42582,47457.11%

कर्नाटक 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 शहरी और ग्रामीण क्षेत्रवार पास प्रतिशत क्या है?

क्षेत्रउपस्थित छात्रउत्तीर्ण छात्रउत्तीर्ण प्रतिशत
शहरी क्षेत्र5,03,9003,75,18874.55%
क्षेत्रउपस्थित छात्रउत्तीर्ण छात्रउत्तीर्ण प्रतिशत
ग्रामीण क्षेत्र1,34,50593,25169.33%

कर्नाटक पीयूसी 2 ग्रेड, अंक और छात्रों की संख्या

कुल छात्रों की संख्या 4,68,439

ग्रेडअंक सीमाउत्तीर्ण छात्रों की संख्या
डिस्टींशन85% और उससे अधिक1,00,571
प्रथम श्रेणी60% से 85% के बीच2,78,054
द्वितीय श्रेणी50% से 60% के बीच70,969
तृतीय/उत्तीर्ण श्रेणी50% से कम18,845

Karnataka 2nd PUC Result 2025 मध्यम-वार परिणाम

मीडियमउपस्थित छात्रउत्तीर्ण छात्रउत्तीर्ण प्रतिशत
कन्नड़2,08,7941,17,70356.37%
मीडियमउपस्थित छात्रउत्तीर्ण छात्रउत्तीर्ण प्रतिशत
अंग्रेजी4,29,0113,50,73681.75%

कर्नाटक कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 बीते वर्षों के पास प्रतिशत

2025: 73.45 प्रतिशत
2024: 81.15 प्रतिशत
2023: 74.67 प्रतिशत
2022: 61.88 प्रतिशत
2021: 100 प्रतिशत
2020: 61.73 प्रतिशत
2019: 67.73 प्रतिशत

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Karnataka 2nd PUC Result 2025 declared! Know KSEAB Board grade-wise, gender-wise and medium-wise pass percentage, along with previous years analysis – all information in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+