Karnataka 2nd PUC Result 2025: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) 2025 की PUC 2 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिया है। मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 की घोषणा की गई। राज्य के लाखों छात्र अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।

कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र और अभिभावक कर्नाटक 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in या kseab.karnataka.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। छात्र अपने परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं। कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 लिंक karresults.nic.in दोपहर 1:30 बजे एक्टिवेट किया जाएगा।
मंगलवार को राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी परीक्षा रिजल्ट 2025 घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी परीक्षा 1 के रिजल्ट घोषित किए गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जो विद्यार्थी कम उपस्थिति के कारण परीक्षा 1 में हिस्सा नहीं ले पाए वे कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी परीक्षा 2 या परीक्षा 3 के लिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इस वर्ष कर्नाटक 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 में छात्रों का पास प्रतिशत 73.45% रहा।
कर्नाटक 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 स्कोर चेक करने के लिए विवरण
बोर्ड द्वार दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, छात्र अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करके अपने कर्नाटक बोर्ड 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 स्कोर देख सकते हैं। केएसईएबी पीयूसी 2 रिजल्ट 2025 घोषणा का छात्रों और शिक्षकों दोनों को बेसब्री से इंतजार था।
Karnataka 2 PUC Result 2025 स्कोरकार्ड विवरण
कर्नाटक 2 पीयूसी परिणाम घोषिणा के बाद बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए प्रत्येक छात्र के प्रदर्शन का विस्तृत ब्यौरा आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसमें उनका नाम, उनके माता-पिता का नाम, उनके स्कूल की पहचान, बोर्ड का नाम, प्रत्येक विषय के लिए कोड, प्रत्येक में प्राप्त अंक और उनके समग्र परिणाम की स्थिति शामिल है। यह विस्तृत रिपोर्ट छात्र के शैक्षणिक प्रदर्शन के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड के रूप में कार्य करती है।
Karnataka 2nd PUC Result 2025 परीक्षाओं का आयोजन कब हुआ?
कर्नाटक 2 पीयूसी परीक्षाएं बीते 1 से 20 मार्च, 2025 तक आयोजित की थीं। वास्तविक परिणामों के अलावा बोर्ड ने स्पष्टीकरण चाहने वाले छात्रों के लिए उत्तर कुंजी विंडो और आपत्ति सुविधा की भी सुविधा दी है। ये संसाधन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जो मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हैं।
कर्नाटक 2 पीयूसी परिणाम 2025 कैसे करें चेक?
कर्नाटक 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 जारी कर दिए गए हैं। अपने परिणामों की जांच करने की प्रक्रिया सरल है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे karresults.nic.in पर जाकर अफने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कर्नाटक 2 पीयूसी परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर 'KSEAB PUC परिणाम 2025' लिंक ढूँढ़ें
चरण 3: उस पर क्लिक करें
चरण 4: अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करें
चरण 5: अपना परिणाम देखने के लिए सबमिट करें।
चरण 6: अपने परिणाम डाउनलोड करें।
चरण 7: अपने रिकॉर्ड के लिए सीधे वेबसाइट से कर्नाटक 2 पीयूसी रिजल्ट 2025 की कॉपी प्रिंट कर लें।


Click it and Unblock the Notifications











