Karnataka 1st PUC Result 2025 OUT: कर्नाटक 11वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, आज 1 अप्रैल 2025 को कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने कक्षा 11वीं की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। KSEAB 11वीं परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

कर्नाटक प्रथम पीयूसी परीक्षाओं में भाग ले चुके छात्र-छात्राएं अब अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अपने परिणाम देखने के लिए छात्रों को केएसईएबी की आधिकारिक वेबसाइट्स या तो result.proed.in या karresults.nic.in पर जाकर अपने कर्नाटक बोर्ड कक्षा 11वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि कर्नाटक प्रथम पीयूसी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी चाहिए। कर्नाटक प्रथम पीयूसी रिजल्ट की घोषणा इस समय केवल दक्षिण कन्नड़ जिले के छात्रों के लिए है। अन्य जिलों के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे वर्ष 2025 के लिए अपने कक्षा 11 के परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित स्कूलों में जाएं। विस्तृत परिणाम में छात्र का नाम, विषय, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, उनके परिणाम की स्थिति और प्रत्येक विषय में उनके अंक और प्राप्त कुल अंक शामिल होंगे।
जिन छात्रों को लगता है कि उनके परिणाम उनके प्रदर्शन को सही ढंग से नहीं दर्शाते हैं, उनके लिए पुनर्मूल्यांकन का विकल्प उपलब्ध है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए 1,670 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अतिरिक्त जो छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रति प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें प्रति विषय 530 रुपये का भुगतान करना होगा।
केएसईएबी कर्नीटक बोर्ड कक्षा 11वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
कर्नाटक प्रथम पीयूसी परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को इन चरणों का पालन करना होगा:
चरण 1: पहले बताई गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएँ
चरण 2: आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें
चरण 3: यह जानकारी सबमिट करने के लिए "गो" बटन दबाएँ
चरण 4: फिर परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: अपने परिणाम की एक प्रति डाउनलोड करें
चरण 6: छात्रों को भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की एक कॉपी प्रिंट करने की सलाह दी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











