JKPSC CCE Mains 2025 Notification (Out): जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) मुख्य परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके मुताबिक, परीक्षा के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि जेकेपीएससी सीसीई मेन्स परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन के लिए 23 अप्रैल 2025 से 8 मई 2025 तक की तिथि निर्धारित की गई है। जिसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई 2024 को जम्मू और श्रीनगर में किया जाएगा।
जेकेपीएससी सीसीई मेन्स भर्ती 2025: वैकेंसी डिटेल्स
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस भर्ती अभियान का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा और लेखा सेवा के कुल 90 पदों को भरना है।
पदों का विवरण:
• जूनियर स्केल J&K प्रशासनिक सेवा: 30 पद
• J&K पुलिस (G) सेवा: 30 पद
• J&K लेखा (G) सेवा: 30 पद
कुल पद: 90
JKPSC CCE Mains 2025: परीक्षा तिथि
जेकेपीएससी सीसीई मेन्स परीक्षा 14 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित अधिक विवरण जैसे कि समय-सारणी और शिफ्टों की जानकारी जल्द ही आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
जेकेपीएससी सीसीई मेन्स परीक्षा अधिसूचना की जांच कैसे करें?
अधिसूचना की जांच करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-
1. JKPSC की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर “Online applications are invited for Jammu and Kashmir Combined Competitive (Main) Examination, 2024” लिंक पर क्लिक करें।
3. पीडीएफ नोटिस डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव करें।
4. निर्देशानुसार आवेदन पत्र भरें और अंतिम तिथि से पहले सबमिट करें।
नोट- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर तैयार रखें।
जेकेपीएससी सीसीई मेन्स भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग सीसीई भर्ती के उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
3. व्यक्तित्व परीक्षण / साक्षात्कार (Interview)
गौरतलब है कि जम्मू और कश्मीर के युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं में करियर बनाने का यह एक सुनहरा अवसर है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है, वे JKPSC CCE Mains 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो उम्मीदवार मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहेंगे उन्हें अंत में इंटरव्यू देना होगा।
जेकेपीएससी सीसीई भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से jkpsc.nic.in पर विज़िट करते रहना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











