JKCET 2025 एडमिट कार्ड हुए जारी, jkbopee.gov.in से डाउनलोड करें हॉल टिकट

JKCET 2025 Admit Card (Out): जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन, JKBOPEE ने आज, 7 अप्रैल, 2025 को JKCET 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार जम्मू और कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट jkbopee.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

JKCET 2025 एडमिट कार्ड हुए जारी, jkbopee.gov.in से डाउनलोड करें हॉल टिकट

हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।

JKCET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

JKCET 2025 परीक्षा कब होगी?

जेकेसीईटी परीक्षा 12 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा का माध्यम केवल अंग्रेजी होगा। जिसमें 180 प्रश्न भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के तीन खंडों वाला एक ही पेपर होगा (प्रत्येक खंड से 60 प्रश्न) होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी, और एक-एक अंक के साथ बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 नकारात्मक अंक होंगे।

JKCET एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

जेकेसीईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

1. आधिकारिक वेबसाइट jkbopee.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर, एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं और फिर JKCET 2025 के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

3. अगले पेज पर अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

4. स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना एडमिट कार्ड देखें।

5. भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करें और अपने पास रख लें।

JKCET एडमिट कार्ड 2025 में निम्न विवरण शामिल होगा-

- उम्मीदवार का नाम

- जन्म तिथि

- रोल नंबर

- फोटो

- हस्ताक्षर

- परीक्षा तिथि

- पता, और रिपोर्टिंग समय

- दिशा-निर्देश

JKCET परीक्षा क्या है?

जम्मू और कश्मीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (JKCET) जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली एक प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, संचार इंजीनियरिंग और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में बीई और बी.टेक जैसे स्नातक पाठ्यक्रम करना चाहते हैं।

JKCET 2025 से संबंधित अधिक विवरण के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Jammu and Kashmir Board of Professional Entrance Examination, JKBOPEE has released the admit card for JKCET 2025 today, April 7, 2025. Candidates who will appear for the Jammu and Kashmir Common Entrance Test 2025 can download their hall tickets from the official website jkbopee.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+