JKBOSE 10th Result 2025: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने आधिकारिक तौर पर कक्षा 10वीं के अंतिम परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। जम्मू और कश्मीर बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर आज 1 मई को जेकेबीओएसई 10वीं परिणामों की घोषणा की गई।

जम्मू और कश्मीर बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने वाले सभी छात्र अपने अंकों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जेकेबीओएसई द्वारा 10वीं रिजल्ट की छात्र अब jkbose.nic.in और jkresults.nic.in वेबसाइट के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं।
बता दें कि बुधवार यानी 30 अप्रैल, 2025 को जेके बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम जारी किए गए। इसके बाद आज बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम जारी किए हैं। जेकेबीओएसई बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण दर्ज करने होंगे।
JKBOSE Board Class 10th Result 2025 Direct Link
शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने छात्रों को बधाई दी और जेकेबीओएसई के अधिकारियों और कर्मचारियों के कुशल प्रयासों की सराहना की। "कई सालों में पहली बार रिकॉर्ड समय में कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम जारी किए गए हैं। जेकेबीओएसई के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कुशल प्रयासों के लिए बधाई। सभी सफल छात्रों को बधाई।"
कैसा रहा जम्मू और कश्मीर बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025
जम्मू और कश्मीर बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 में राज्य भर से करीब 79.94% छात्रों ने सफलता हासिल की और 79.94 पास प्रतिशत दर्ज किया गया। जेकेबीओएसई बोर्ड 10वीं परीक्षाओं में कुल 145671 छात्रों ने अपना पंजीकरण किया था। इसमें से करीब 116453 छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षाएं पास कर ली है। जेकेबीओएसई 10वी में कुल 29093 छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में सफलता हासिल नहीं कर पाएं। लिंग के आधार पर उत्तीर्ण प्रतिशत से पता चलता है कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जहाँ उनकी सफलता दर 81.24% रही, जबकि लड़कों की सफलता दर 78.74% रही।
जेकेबीओएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं कब हुई?
गौरतलब हो कि जेकेबीओएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं बीते दिनों 21 फरवरी से लेकर 3 मार्च, 2025 तक निर्धारित की गई थी। इस परीक्षा में कठिन क्षेत्रों को लक्षित किया गया था। परीक्षा की शुरुआत अरबी विष से हुई। इसके बाद कश्मीरी से लेकर पंजाबी और संस्कृत तक के अतिरिक्त या वैकल्पिक विषयों में बच्चों ने परीक्षा दी। जम्मू कश्मीर बोर्ड की अंतिम परीक्षाएं पेंटिंग, कला और ड्राइंग के साथ समाप्त हुई। बोर्ड ने सभी छात्रों के लिए एक सहज प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इस कार्यक्रम की सावधानीपूर्वक योजना बनाई थी।
कहां चेक कर सकते हैं जेकेबीओएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025
जम्मू और कश्मीर बोर्ड परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए छात्र अपना रिजल्ट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in या jkresults.nic.in चेक कर सकते हैं।
JKBOSE 10th Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?
जम्मू और कश्मीर बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी गई है। नीचे दिए गए चरणों का उपयोग कर छात्र जेके बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।
चरण 1. जम्मू और कश्मीर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
चरण 2. जेके बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट पेज पर जाएं
चरण 3. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
चरण 4. फिर अपना स्कोर देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5. जम्मू और कश्मीर बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें।
चरण 6. भविष्य के संदर्भ के लिए जेके बोर्ड 10वीं रिजल्ट प्रिंट ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











