रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अगले शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे। 10वीं पास शिक्षा मंत्री महतो ने कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्व काफी अधिक है। मैं अगले साल झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा जरूर दूंगा और झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा पास करूंगा।

बता दें कि हाल ही में 30 जुलाई 2021 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने झारखंड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 घोषित किया। इस सवसे पर उपस्तिथि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि मुझे 10वीं पास होने के कारण काफी प्रतिक्रिया मिली है। अगर मैं जिंदा रहा तो अगले साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दूंगा और इसे जरूर पास करूंगा।
शिक्षा मंत्री ने अगस्त 2020 में डुमरी के नवदीन देवी महतो मेमोरियल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया, जिसका उद्घाटन उनके द्वारा किया गया था। हालांकि, उन्हें कोविड -19 संक्रमण के कारण अपनी योजनाओं को छोड़ना पड़ा। सांस फूलने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।
उनका मानना है कि पढ़ाई के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि महामारी ने शिक्षा क्षेत्र को प्रमुख रूप से प्रभावित किया है।
झारखंड के स्कूल फिर से खुलने के लिए तैयार हैं और अब उन्हें राज्य सरकार और राज्य शिक्षा विभाग से भी मंजूरी मिल गई है। कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है और छात्र अब ऑफ़लाइन कक्षाओं में भाग ले सकेंगे। यह घोषणा राज्य के शिक्षा विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो ने की।


Click it and Unblock the Notifications











